BHOPAL NEWS - किंग कोबरा सहित कई प्रजातियों के सांप मिलेंगे, SNAKE PARK बनेगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सर्प उद्यान बनाया जाएगा। यहां पर किंग कोबरा सहित सांपों की 333 प्रजातियों को संरक्षित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में 3600 प्रजाति के सांप मिलते हैं इनमें से भारत में 333 प्रजाति चिन्हित की गई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट पर काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सांपों को मारने के बजाए उन्हें संरक्षित करने का काम किया जाए या रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाए। इसके लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक सर्प विशेषज्ञ भी तैनात किया जाएगा। स्थानीय लोगों को ही सर्प रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षण देने पर विचार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित सर्प उद्यान में दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने पर भी राज्य सरकार जोर दे रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्य प्रदेश में गेंडा, जिराफ जैसी वन्यजीव भी लाने की तैयारी चल रही है।

दुनियाभर में सांप की 3600 प्रजातियां

गौरतलब है कि दुनियाभर में सांपों की 3600 प्रजातियां हैं। भारत में सांपों 333 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से किंग कोबरा सांप की प्रजाति मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसकी बड़ी वजह सांप पकड़ने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा होना बताया जा रहा है। उन्हें अनुमति नहीं है, फिर भी वे सांप पकड़ते हैं।

सर्प उद्यान के लिए शिवराज सिंह मंजूरी नहीं दी थी

मध्य प्रदेश में यह पहली बार नहीं है कि सांपों को संरक्षित करने के लिए सर्प उद्यान (स्नेक पार्क) बनाने की पहल की गई हो। इसके पहले भी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की तत्कालीन डायरेक्टर समीता राजौरा ने सर्प उद्यान बनाने का प्रयास किया था। वह हैदराबाद स्थित स्नेक पार्क को भी देखने गई थीं। बाद में शासन को इससे अवगत कराया गया, लेकिन सर्प उद्यान अस्तित्व में नहीं आ सका। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर एक बार फिर सर्प उद्यान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वन अधिकारियों का कहना है कि अभी प्लानिंग स्तर पर कार्य किया जा रहा है। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!