MP NEWS - अमित शाह की फटकार के बाद मुख्यमंत्री पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश में पिछले चुनाव की तुलना में 8% कम मतदान हुआ। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता श्री अमित शाह ने भोपाल में सबको फटकार लगाई। आज शनिवार को मुख्यमंत्री सीधे दतिया में पीतांबरा माई की शरण में जा पहुंचे। कहा जाता है कि जो मुख्यमंत्री पीतांबरा माई के चरणों में माता नहीं टेकता, वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता। डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से लेकर अब तक एक भी बार पीतांबरा पीठ नहीं आए थे। माँ बगलामुखी राजयोग की देवी हैं। सत्ता-असत्ता इनके अधीन हैं। 

अमित शाह ने मध्य प्रदेश सरकार को क्या चेतावनी दी है 

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश की सरकार को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी मंत्री के इलाके में वोट प्रतिशत कम रहा तो इसके लिए उसे जिम्मेदार माना जाएगा, और इसी के आधार पर उसके भविष्य का निर्धारण किया जाएगा। इशारा स्पष्ट था कि यदि किसी भी मंत्री के इलाके का मतदान प्रतिशत कम हुआ तो उसकी कुर्सी चली जाएगी और यदि पूरे मध्य प्रदेश का मतदान प्रतिशत कम हुआ तो डॉ मोहन यादव की कुर्सी (मुख्यमंत्री पद) चली जाएगी। 

सांसदों को विधायक बना दिया क्या इसलिए कमजोर हो गई भाजपा 

प्रदेश में राजनीति से जुड़ा हुआ प्रत्येक व्यक्ति यह जानने और समझने की कोशिश कर रहा है कि ऐसा क्या हुआ जो मध्य प्रदेश में भाजपा थोड़ी कमजोर हो गई। मतदान में 8% की कमी किसको नुकसान पहुंचा रही है, स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सबसे कॉमन थ्योरी यह है कि, शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्याय किया गया इसलिए कुछ लोग नाराज हैं और शिवराज सिंह चौहान को वापस लाने के लिए यह उनका मौन प्रदर्शन है। इसके अलावा और भी बहुत सारी थ्योरी है। कुछ लोग शादी समारोह और मौसम को भी जिम्मेदार बता रही है लेकिन एक बात और है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ा दिया था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल जैसे नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ना पड़ा। अब लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास उनके स्तर के नेता ही नहीं है। यह बात तो हर कोई मानता है कि इस बार मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में चूक कर दी है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भारत देश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में National पर क्लिक करें। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !