कल का मौसम - हिमाचल में बर्फीला तूफान, उत्तराखंड में ओलावृष्टि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश में बारिश

ईरान के बादल तबाही लेकर चल रहे हैं। आसमान में हवाओं के 5 से ज्यादा चक्रवात ईरानी बादलों को भारत के विभिन्न राज्यों आज के आसमान में धकेल रहे हैं। यदि हिमालय ना होता तो भारत का बड़ा नुकसान हो चुका होता। फिलहाल भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बर्फीला तूफान आने की संभावना है। उत्तराखंड में ओलावृष्टि होगी और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी हल्की और मध्यम बारिश होगी। 

जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड मौसम का पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ तूफान आने की संभावना है। कई इलाकों में आसमान से बिजली गिरने की संभावना भी है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का मौसम भी खराब रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में तेज आंधी और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वीकेंड के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र मौसम का पूर्वानुमान

  • पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। 
  • उत्तर प्रदेश, बिहार और दक्षिण राजस्थान में तेज़ सतही हवाएँ (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
  • मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ अलग-अलग हल्की से मध्यम वर्षा की बहुत संभावना है।
  • मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश में बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।
  • असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
  • सिक्किम में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव , भाटापारा-बलौदाबाजार, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। बता दें कि, प्रदेश की जनता इस समय गर्मी का प्रकोप झेल रही है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी से रहत मिलेगी। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान 

मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को विदिशा, बैतूल, अलीराजपुर, उज्जैन, इंदौर, अशोकनगर, खंडवा, शाजापुर,देवास, सीहोर, आगर मालवा, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, जबुलपर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

शहडोल, सतना, भिंड, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, मउगंज, डिंडौरी, दतिया, मैहर, निवाड़ी, कटनी, हरदा, मंडला, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्णा पन्ना, रायसेन, सागर, सिवनी, श्योपुर कला, शिवपुरी, गुना, छिंदवाड़ा जिले में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भारत देश से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में National पर क्लिक करें। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !