MP NEWS - छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक की शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर का खतरा

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव विधानसभा से विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के नेता सुनील उइके के स्वामित्व वाले शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर का खतरा मंडराने लगा है। यह शॉपिंग मॉल छिंदवाड़ा के परासिया शहर में स्थित है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा एक नोटिस दिया गया है जिसमें बताया गया है कि, बिल्डिंग परमिशन से ज्यादा निर्माण हुआ है। अतिरिक्त निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके को नगर पालिका का नोटिस 

जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके के परासिया में बने शापिंग माल पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया है। डोंगर परासिया नगर पालिका की सीएमओ साक्षी वाजपेयी ने मंगलवार को सुनील उईके और भारती उईके के नाम से नोटिस जारी किया है। इसमें परासिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर वार्ड 7 में बने शॉपिंग मॉल का निर्माण स्वीकृति के ज्यादा करने की बात लिखी है। नोटिस में शॉपिंग मॉल के मालिक को दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है। चेतावनी भी दी गई है कि दस्तावेज न मिलने और स्वीकृति से ज्यादा एरिया में निर्माण मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले 7 साल से नगर पालिका कहां थी: विधायक सुनील उइके

इस मामले में कांग्रेस विधायक सुनील उइके ने बताया कि जमीन को 2014 में खरीदा था, जो मेरे नाम से रजिस्टर्ड है। परमिशन लेकर निर्माण किया गया है। वैसे भी, 7 साल बाद क्यों याद आई? पिछले 7 साल से नगर पालिका कहां थी? भाजपा के लोग आदिवासियों को दबाने का काम कर रहे हैं। भाजपा में गए कमलेश शाह पर भी दबाव था। मुझ पर भी कई दिन से दबाव है। हम आदिवासी बिकने वाले नहीं हैं। कमलेश शाह को भी दबाया गया। पांढुर्णा विधायक निलेश उइके के घर भी सर्चिंग कर प्रताड़ित किया गया। 

मैं अभी एफएसटी की टीम में हूं, अभी व्यस्त हूं

इस संबंध में डोंगर परासिया नगर पालिका सीएमओ साक्षी वाजपेयी ने बताया कि मैं अभी एफएसटी की टीम में हूं। अभी व्यस्त हूं। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !