MP Board 12th state level merit list - माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 12वीं की प्रावीण्य सूची

Madhya Pradesh Board of Secondary Education Bhopal द्वारा कक्षा 12 हायर सेकेंडरी स्कूल वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। श्री जयंत यादव, पिता का नाम श्री हेमराज यादव, स्कूल का नाम सहारा पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काला पीपल शाजापुर ने मेरिट लिस्ट में टॉप पोजीशन हासिल की है। श्री हेमराज यादव ने टोटल 500 में से 487 अंक प्राप्त किए।

MP BSE - मध्य प्रदेश 12वीं राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी 12वीं हाई सेकेंडरी स्कूल की मेरिट लिस्ट में टोटल 29 स्टूडेंट्स ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज करवाया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) वर्ष 2024 में विभिन्न संकायों में मध्यप्रदेश में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं की अस्थाई प्रावीण्य सूची निम्नानुसार घोषित की जाती है। यह सूची पूर्णतः प्राविधिक (Provisional) है। पुनर्गणना के मामलों के निराकरण उपरान्त स्थाई प्रावीण्य सूची जारी की जायेगी। 

MP BSE 12th state level merit list direct link download

मेरिट लिस्ट प्राप्त करने के लिए कृपया अधिकृत वेबसाइट पर विजिट करें। इसके अलावा मेरिट लिस्ट की डाउनलोड कॉपी को हम इसी समाचार में अपलोड भी कर रहे हैं। आप SAVE AS भी कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक के लिए कृपया यहां क्लिक करें। सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर कार्यालय माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति एवं मेरिट लिस्ट डिस्प्ले हो जाएगी। पढ़ सकते हैं एवं सिंगल क्लिक से डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 3 में career पर क्लिक करें।








#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !