Business ideas - ना मशीन ना दुकान, फिर भी डेढ़ लाख महीने की कमाई

Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताएंगे जिसमें ना तो कोई मशीन लगती है और ना ही कोई दुकान, लोग खुद कॉल करके आपको बुलाएंगे और डेढ़ लाख रुपए महीने की कमाई तो कम से कम होगी। यदि आपका काम अच्छा रहा तो यह कमाई ₹500000 महीने तक भी हो सकती है। 

world best business opportunity ideas for beginners

भारत celebrations and festivals का देश है। कि यहां हर रोज कोई ना कोई फेस्टिवल होता है और हर रोज लाखों सेलिब्रेशन होते हैं। सबसे ज्यादा बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की जाती है। कुछ इलाकों में तो बर्थडे पार्टी, स्टेटस सिंबल बन गई है। लोग चाहते हैं कि उनके यहां आयोजित हुई बर्थडे पार्टी उनके मेहमानों को लंबे समय तक याद रहे। इसके लिए वह दिल खोलकर पैसा खर्च करने को तैयार है। बस यही अपनी business opportunity है। आपको Theme Party Organisers बनना है। यह Event Manager अथवा Event Management Company से बिल्कुल अलग है। इसमें अपना थोड़ा इन्वेस्टमेंट लगेगा लेकिन कमाई काफी ज्यादा होगी और ग्राहकों की कमी नहीं रहेगी।

जमाना बदल गया है और अब बर्थडे पार्टी का मतलब होता है Theme party. यह कई प्रकार की हो सकती है। उदाहरण के लिए:- 

Theme party List 

  1. Bollywood theme party (यह फिल्मों से प्रेरित होती है। हर व्यक्ति और हर वस्तु किसी न किसी फिल्म की याद दिलाती है।)
  2. 80's / 90's theme party (80 का दशक अथवा 90 का दशक पार्टी की थीम होती है। 80 के दशक वाली थीम पार्टी में लोग बड़े बाल रखते हैं, रंगीन कपड़े पहनते हैं, डिस्को जैसे म्यूजिक पर डांस होता है। 90 के दशक वाली थीम पार्टी में जींस शर्ट आदि कपड़े होते हैं और वीडियो गेम भी होता है।) 
  3. Western theme party (जैसा की नाम से स्पष्ट है, यह पश्चिम की सभ्यता और संस्कृति की याद दिलाती है।)
  4. Medieval theme party (मध्ययुगीन थीम यानी राजा-रानी, युवराज, राजकुमारी, राजकुमार, सिंहासन, सेवक, रॉयल क्रोकरी इत्यादि।)
  5. Fairy tale theme party (परी और देवता, परी का जादू, सफेद रंग और चांदी की तरह चमकता हुआ डेकोरेशन, चांद तारे इत्यादि।)
  6. Mythological theme party (देवी-देवता, राक्षस, डायनासोर जैसे भयानक जानवर, वासुकी जैसा विशाल सांप, इत्यादि पौराणिक जीवन का याद दिलाने वाली थीम।)

इस प्रकार की सैकड़ो थीम हो सकती हैं। प्रत्येक थीम पार्टी में मेहमानों को कुछ खास प्रकार के कपड़े पहनने होते हैं, लेकिन उसके अलावा पार्टी का डेकोरेशन भी थीम के अनुसार करना होता है। खाने में कोई स्पेशल फूड थीम के अनुसार रखना होता है। पार्टी में कोई स्पेशल ड्रिंक भी थीम के अनुसार रखना होता है। यहां तक की मेहमानों के रिटर्न गिफ्ट भी थीम की याद दिलाते हैं, और सबसे खास बात यह है कि सेल्फी प्वाइंट एवं पार्टी के सभी मेहमानों के साथ गोल्डन फ्रेम फोटोग्राफ भी बहुत जरूरी होते हैं। 

यह सब कुछ यदि कोई खरीदने चले तो बर्थडे पार्टी में उसका खर्चा शादी के बराबर हो जाएगा। आप टोटल खर्च के केवल 10% में सारी चीज उपलब्ध करवा सकते हैं। प्रत्येक थीम के अनुसार जरूरी डेकोरेशन का सामान, पेड़ पौधे, खिलौने, सैनिकों और जानवरों के पुतले, इत्यादि खरीद कर रख सकते हैं। उन्हें किराए पर दीजिए। आपको किराया मिलेगा और उनकी पार्टी में जान आ जाएगी। इसके कारण आपको पूरी पार्टी ऑर्गेनाइज करने का काम मिल जाएगा। 

best new unique business ideas in hindi for students 

आपके पास जितना इन्वेस्टमेंट है उतना लगा सकते हैं। बस एक पूरी थीम की ओनरशिप आपके पास होनी चाहिए। आपका दूसरा साथी स्टूडेंट दूसरी थीम खरीद सकता है, तीसरा तीसरी और इस प्रकार आपके सारे दोस्त कम से कम एक थीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। काम आप करेंगे और उनको पैसिव इनकम मिलेगी। यदि उनकी थीम किराए पर गई तो किराया उनको मिलेगा और आपको कमीशन मिल जाएगा। उनकी थीम के बहाने आपको पूरी पार्टी ऑर्गेनाइज करने का काम मिल जाएगा। स्टूडेंट के लिए काफी अच्छा है, क्योंकि इसमें समय का निर्धारण आप अपनी मर्जी के अनुसार कर सकते हैं। 

business ideas for women in india 

पार्टी और सेलिब्रेशन का महिलाओं से जन्म-जन्मांतर का संबंध है। कई पार्टियों का आयोजन तो केवल घर की महिलाओं और बच्चों को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। भारत की महिलाएं इतनी क्रिएटिव है कि वह महीने के किसी भी संडे को अपनी बचत में से थोड़ा सा खर्च करके पार्टी ऑर्गेनाइज कर देती है। कुल मिलाकर आप बिजनेस वूमेन है, वर्किंग वुमन है, कॉलेज स्टूडेंट है या हाउसवाइफ। आपकी क्वालिफिकेशन 12वीं पास है, ग्रेजुएट है या एचडी, कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़िए क्योंकि Theme Party Organisers बनने के सारे गुण आपके अंदर मौजूद हैं। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी यदि प्लानिंग के साथ चले तो पूरे शहर का सबसे बड़ा और एकमात्र Theme Party Organisers बन सकते हैं। जितनी ज्यादा थीम आपके पास होगी, उतने ही ज्यादा लोग आपके पास आएंगे। घर में यदि 2 बच्चे हैं, तो पैरेंट्स चाहते हैं कि दोनों बच्चों की बर्थडे पर अलग-अलग थीम होनी चाहिए। फिर यदि जनवरी के फर्स्ट वीक में कॉलोनी में किसी बच्चे की बर्थडे पार्टी पर "परी" वाली थीम थी तो फिर पूरे जनवरी महीने में उसे कॉलोनी में किसी भी दूसरे बच्चे की बर्थडे पार्टी में "परी" नहीं होगी बल्कि उसके अलावा कुछ नया चाहिए। लोगों की यही डिमांड आपका बिजनेस को स्थापित कर देगी। 

profitable business ideas in india 

एक थीम की डिमांड खत्म होने में काफी समय लग जाता है। वैसे भी यह कल्चर पिछले 5 सालों में ज्यादा तेजी से बढ़ा है। अभी तक किसी भी थीम की डिमांड खत्म नहीं हुई है। आपको थीम का 10% किराया मिलेगा या नहीं केवल 10 पार्टी में आपकी पूरी थीम फ्री हो जाएगी। इसके बाद जितनी भी कमाई होगी, 100% आपका प्रॉफिट है। और फिर पार्टी ऑर्गेनाइज करने के लिए जो पैसा मिलेगा वह भी इसके बराबर रहेगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

विनम्र अनुरोध🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !