मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 10 ट्रेन निरस्त, रेलयात्री कृपया ध्यान दें - NEWS TODAY

मध्य प्रदेश के भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। दिनांक 26 अप्रैल से लेकर दिनांक 22 मई तक यात्रा पर निकलने वाली रेल यात्री कृपया इस लिस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें एवं निरस्त ट्रेनों की लिस्ट में नाम होने के बावजूद एक बार फिर से कंफर्म करें। पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया है कि सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट-विजयवाड़ा खंड के मध्य नई तीसरी ब्रोडगेज रेल लाइन चालू करने के सम्बंध में प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है इसलिए ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया गया है। 

भोपाल मंडल से निरस्त ट्रेनों की लिस्ट - List of canceled trains from Bhopal division

1. गाड़ी संख्या 12641 कन्याकुमारी- हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 26.04.2024, 01.05.2024, 03.05.2024, 08.05.2024,15.05.2024 एवं 17.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12642 हजरत निज़ामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस दिनांक 29.04.2024, 04.05.2024, 06.05.2024, 11.05.2024, 18.05.2024 एवं 20.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12643 तिरुवनंतपुरम-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 30.04.2024, 07.05.2024, 14.05.2024 एवं 21.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12644 हजरत निज़ामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस दिनांक 03.05.2024, 10.05.2024, 17.05.2024 एवं 24.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 12645 एर्नाकुलम-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 27.04.2024, 04.05.2024 एवं 18.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 12646 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस दिनांक 30.04.2024, 07.05.2024 एवं 21.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
7. गाड़ी संख्‍या 22645 इंदौर कोच्‍चुवेली एक्‍सप्रेस दिनांक 29.04.2024, 06.05.2024 एवं 20.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
8. गाड़ी संख्‍या 22646 कोच्‍चुवेली इंदौर एक्‍सप्रेस दिनांक 27.04.2024, 04.05.2024 एवं 18.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
9.गाड़ी संख्या 06509 केएसआर बेंगलुरू - दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.04.2024, 06.05.2024, 13.05.2024 एवं 20.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 06510 दानापुर - केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.05.2024, 08.05.2024, 15.05.2024 एवं 22.05.2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

यह जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई है। रेल प्रशासन अपनी व्यवस्था में कभी भी परिवर्तन कर देता है इसलिए यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !