RASHIFAL - 30 दिनों तक यह सरल उपाय कीजिए, सभी राशियों के राजा मनोकामना पूरी करेंगे

Updesh Awasthee
नवग्रह, 12 राशि और 27 नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव अंतरिक्ष की अंतिम राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। मीन राशि के क्षेत्र में सूर्य देव की यात्रा 30 दिन की होगी। यहां से वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे और सभी 12 राशि वाले मनुष्यों के पास अवसर है कि वह सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय करें। उत्तर भारतीय ज्योतिष शास्त्रों में लिखा है कि इससे भगवान सूर्य देव प्रसन्न होंगे और मनोकामना पूरी करेंगे। 

सूर्य देव को प्रसन्न करने राशि के अनुसार उपाय पूजा मंत्र और जाप 

  1. मेष राशि: रोजाना 19 बार 'ॐ भास्कराय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।
  2. वृषभ राशि: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह की पूजा करना चाहिए।
  3. मिथुन राशि: रोजाना 21 बार "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" मंत्र का जाप करें।
  4. कर्क राशि: सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।
  5. सिंह राशि: रविवार के दिन गरीबों को भोजन का दान करें।
  6. कन्या राशि: रविवार के दिन भगवान सूर्य के लिए या हवन यज्ञ करें।
  7. तुला राशि: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  8. वृश्चिक राशि: गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।
  9. धनु राशि: गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए हवन-यज्ञ करें।
  10. मकर राशि: शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ करें।
  11. कुंभ राशि: प्रतिदिन 108 बार 'ॐ मांडाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  12. मीन राशि: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के लिए यज्ञ हवन करें।

मीन राशि में सूर्य देव के गोचर की तारीख

देवों के देव सूर्य देव दिनांक 14 मार्च 2024 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव एक राशि क्षेत्र में 30 दिन तक भ्रमण करते हैं। अंतरिक्ष में एक राशि क्षेत्र 30 डिग्री का होता है। सूर्य देव जब धनु राशि और मीन राशि में होते हैं तो उनकी गति थोड़ी धीमी पड़ जाती है और राशि क्षेत्र परिवर्तन करने में कई बार उन्हें 32 दिन भी लग जाते हैं। 

डिस्क्लेमर - यह जानकारी केवल उत्तर भारत ज्योतिष पद्धति का अनुसरण करने वालों के लिए है। भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार ज्योतिष के प्रयोग बदल जाते हैं। अतः कृपया किसी भी प्रयोग से पहले अपने फैमिली एस्ट्रोलॉजर से परामर्श अवश्य करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!