MP NEWS - मध्य प्रदेश भाजपा में कड़की, चुनाव प्रचार के लिए फंड नहीं, CM का हेलीकॉप्टर गायब


भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के पास लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पैसा नहीं है। विधानसभा चुनाव का 55 करोड रुपए बकाया है। हालत यह है कि, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के लिए भी हेलीकाप्टर नहीं है। दोनों सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं। यह खुलासा भोपाल के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री अनिल गुप्ता ने किया है। 

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोनों हाथों से पैसा लुटाया था

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी ने पानी की तरह पैसा बहाया था। प्रत्येक प्रदेश स्तरीय नेता को हेलीकॉप्टर दिया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, श्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं श्री कैलाश विजयवर्गीय की ज्यादातर चुनाव यात्राएं हेलीकॉप्टर के माध्यम से हुई थी। टोटल 8 हेलीकॉप्टर हवा में उड़ाते थे और चार विमान रिजर्व में रखे थे। प्रत्येक विधानसभा प्रभारी को SUV दी गई थी। इसके अलावा 350 गाड़ियां पदाधिकारियों को दी गई थी। इसके अलावा टीवी और अखबारों में विज्ञापन पर पानी की तरह पैसा बहाया गया। जिस टीवी न्यूज़ चैनल को उसके कर्मचारियों का परिवार भी नहीं देखा, उसे लाखों के विज्ञापन दिए गए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के संपर्क वाले इसी तरह होर्डिंग्स लगाने वाले, नुक्कड़ नाटक करने वाले, कॉल सेंटर और एलईडी वैन लेकर घूमने वालों को भी दिल खोलकर पैसा दिया गया था। 

मध्य प्रदेश में भाजपा का उधारी खाता बंद

पत्रकार श्री अनिल गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई ने विधानसभा चुनाव का 55 करोड रुपए पेमेंट नहीं किया। हेलीकॉप्टर और विमान उपलब्ध कराने वाली तीन एजेंसियों का लगभग 10 करोड रुपए बकाया है। टैक्सी वाले का 5 करोड रुपए बकाया है। बाकी सब का भी कोई ना कोई पेमेंट बकाया है। यही कारण है कि कई एजेंसियों और वेंडर्स ने भाजपा को सेवाएं देना बंद कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा को भी हेलीकॉप्टर नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री डिंडोरी से जबलपुर और जबलपुर से मंडला सड़क मार्ग से जाना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा तो खजुराहो से भोपाल तक सड़क मार्ग से आए। 

शिवराज सिंह को स्लीपर क्लास में यात्रा करनी पड़ रही है 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल से गंजबासौदा ट्रेन के स्लीपर क्लास में यात्रा करने का फोटो वायरल हुआ था। पत्रकार श्री गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, यह यात्रा हेलीकॉप्टर नहीं मिलने के कारण मजबूरी में की गई थी। श्री शिवराज सिंह ने स्वयं अपना फोटो जारी करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था "भोपाल से गंजबासौदा तक की रेल यात्रा के दौरान कई यादें ताजा हो रही हैं।" श्री गुप्ता की रिपोर्ट के बाद समझ में आ रहा है कि "कई यादें ताजा हो रही हैं" से श्री शिवराज सिंह चौहान का क्या तात्पर्य था। प्रदेश इकाई ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय संगठन से बजट की मांग की थी, लेकिन उन्होंने किसी भी राज्य को एक भी पैसा देने से मना कर दिया है। 

नहीं-नहीं, ऐसा कुछ नहीं है, कोषाध्यक्ष ने कहा

पेमेंट रुकने जैसी बात नहीं है। जहां तक विमान-हेलिकॉप्टर किराए से लेने की बात है तो विधानसभा में ज्यादा जरूरत थी। लोकसभा में जितनी जरूरत होगी, उसी हिसाब से ले रहे हैं। - अखिलेश जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा 

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !