MP NEWS - बीना के रेल यात्री ध्यान दें, चार ट्रेन नहीं रुकेंगी, 7 ट्रेनों का स्टॉपेज टाइम कम

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण समाचार है। प्लेटफार्म नंबर तीन पर विकास कार्य (वाशेबल एप्रिन निर्माण कार्य) के कारण चार ट्रेनों का स्टॉपेज निरस्त कर दिया गया है जबकि 7 ट्रेनों का स्टॉपेज टाइम कम कर दिया गया है। 

चार ट्रेनों की लिस्ट जो बीना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी

1. गाड़ी संख्‍या 19322 पटना-इंदौर एक्‍सप्रेस दिनांक 08.04.2024 से 13.05.2024 तक 
2. गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 10.04.2024 से 10.05.2024 तक 
3. गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 11.04.2024 से 09.05.2024 तक 
4. गाड़ी संख्या 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2024 से 11.05.2024 तक 

सात ट्रेनों की लिस्ट जिनका बीना जंक्शन पर स्टॉपेज कम किया गया

1.गाड़ी संख्या 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 10.04.2024 से 08.05.2024 तक 
2.गाड़ी संख्या 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2024 से 11.05.2024 तक
3.गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस दिनांक 10.04.2024 से 08.05.2024 तक
4.गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दिनांक 09.04.2024 से 14.05.2024 तक
5.गाड़ी संख्या 16094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई एक्सप्रेस दिनांक 08.04.2024 से 13.05.2024 तक
6.गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 06.04.2024 से 13.05.2024 तक
7.गाड़ी संख्या 12808 हजरत निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस दिनांक 05.04.2024 से 14.05.2024 तक 

डिस्क्लेमर:- उपरोक्त जानकारी पश्चिम मध्य रेल भोपाल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई। भोपाल समाचार डॉट कॉम इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। कृपया 139 से समाचार को कंफर्म अवश्य करें। 

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !