Business ideas - सिर्फ 50000 में ₹5000 रोज की कमाई, अपने घर से शुरू कीजिए

Bhopal Samachar


Low investment high profit best startup small business ideas in Hindi 

यदि आप लो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट स्मॉल बिजनेस आईडियाज की तलाश कर रहे हैं तो एक बात अपनी मेमोरी में SAVE कर लीजिए। कोई भी ऐसा स्टार्टअप शुरू मत करना, जो कोई मल्टीनेशनल कंपनी कर रही हो या फिर उसके करने की संभावना हो। आज हम आपको एक ऐसा स्टार्टअप प्लान बताएंगे, जिसे कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी रातों-रात आपसे छीन कर करोड़ों का कारोबार नहीं कर पाएगी।

world best business opportunity ideas for beginners

चलिए एक बार फिर फूड इंडस्ट्री को ध्यान से देखते हैं। खाना मौजूद है। घर पर भी बनता है और बाजार से भी मिल जाता है। घर पर बनाने के लिए भी कई प्रकार की सुविधा हो गई है। इडली डोसा का बैटर, सैंडविच के लिए ब्रेड और सॉस यहां तक की हॉफ कुक्ड पराठा और रोटी भी आने लगे हैं। चीज और पनीर के मामले में तो स्थिति यह है कि, करोड़ों बच्चों को पता ही नहीं पनीर घर पर बनाया जाता था। 

कुल मिलाकर आपकी थाली नॉर्थ इंडियन हो या साउथ इंडियन, राजस्थानी हो, गुजराती हो या महाराष्ट्रीयन, थाली में रखी हुई हर चीज के लिए बाजार में कोई ना कोई कंपनी हेल्प कर रही है। अचार पापड़ बनवाने के लिए बुआ का आना तो 90 के दशक में ही बंद हो गया था, लेकिन जरा चटनी की तरफ गौर से देखिए। क्या कोई हेल्प कर रहा है। 

चटनी को, आज भी घर पर बनाया जाता है, क्योंकि उसे ताजा ही खाया जा सकता है। बासी चटनी ना तो स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है और ना ही स्वाद के लिए, लेकिन एक बड़ी प्रॉब्लम है। घर में एक ही प्रकार की चटनी रोज-रोज बनती है, और कई बार तो समय नहीं होने के कारण चटनी ही नहीं बनती। बिना चटनी के इडली-डोसा खाना पड़ता है। बिना चटनी के समोसा खाना पड़ता है। बिना चटनी के पराठे और पूरा खाना खाना पड़ता है। लोगों की यही प्रॉब्लम आपका बिजनेस है। चटनी बनाइए - पैसा कमाइए। क्योंकि चटनी हर कोई नहीं बन सकता। चटनी बनाने में बड़ी मेहनत लगती है और चटनी बनाने की अपनी ट्रिक होती है। यदि गलत तरीके से चटनी बनाई तो खाने वाला आपकी चटनी बना देगा, और आपको दोबारा कभी चटनी नहीं बनाने देगा।

चटनी कुल कितने प्रकार की होती है 

हरी चटनी - इसमें धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और नींबू मिलाया जाता है। दही मिलने के तरीके से इसका रंग बदल जाता है। 
इमली की चटनी - इसमें इमली के अलावा खजूर और मसाले मिलाए जाते हैं। खट्टा मीठा करने के लिए गुड मिलाया जाता है। उत्तर भारत में समोसा सहित चार्ट की दुकान पर जो कुछ भी मिलता है, उसमें यदि इमली की चटनी मिला दी जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। 
नारियल की चटनी - इसमें नारियल के अलावा धनिया और मसाले मिलाए जाते हैं। विजयवाड़ा से लेकर चेन्नई तक आपको कई प्रकार की नारियल की चटनी का स्वाद मिल जाएगा। 
टमाटर की चटनी - टमाटर के साथ प्याज और मसाले से बनने वाली यह चटनी खाने में चटकारा ला देती है। कई लोग तो टमाटर की चटनी और पराठों की दीवाने होते हैं। 
आम की चटनी - कच्चे आम की चटनी अलग और बाकी आम की चटनी अलग बनती है। मसाले के साथ शुगर भी मिलाई जाती है। 
दही की चटनी - दही के साथ पुदीना और मसाले में ले जाते हैं। 
पुदीना की चटनी - इसमें पुदीना ज्यादा होता है और दही कम। हरी मिर्च इसके स्वाद की जान होती है। 
सूखी चटनी - इसमें कई मसालों का मिश्रण होता है। इसकी खास बात यह होती है कि मसाले घर पर बनाए जाते हैं। 
इन सब के अलावा अमचूर की चटनी, करेले की चटनी, लहसुन की चटनी, अदरक की चटनी, मूंगफली की चटनी, तिल की चटनी, कड़ी पत्ता की चटनी, हरी मिर्च की चटनी, लाल मिर्च की चटनी.... बहुत लंबी लिस्ट है। 

अब समझ में आया। चटनी का पूरा शॉपिंग मॉल खोला जा सकता है। या फिर एक ऐसा रेस्टोरेंट जिसमें लोग चटनी के लिए आते हैं और चटनी के साथ पराठा फ्री मिलता है। 

इसकी बात बाद में करेंगे परंतु आज अपने प्रोजेक्ट में है कि अपन अपने घर से काम करेंगे। चटनी बनाना आपको सीखाना पड़ेगा। इसके बाद ग्राइंडर खरीदना है। एक ग्राइंडर ₹2000 में आ जाता है। अपन को कम से कम 10 प्रकार की चटनी बनानी है, और एक साथ बनानी है। इसलिए 10 ग्राइंडर खरीदेंगे। अब अपनी ऑनलाइन मार्केटिंग और ऑफलाइन टेस्टिंग शुरू कर दीजिए। सबसे छोटे आइसक्रीम वाले कप या फिर पनीर वाले छोटे पैकेट जिसमें एक चम्मच चटनी आ जाएगी, टेस्टिंग के लिए फ्री सप्लाई कीजिए। इसी के साथ इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप, ऑनलाइन कम्युनिटी जहां जो पॉसिबल है, सब एक साथ बना लीजिए। लोगों के पॉजिटिव रिव्यूज, सोशल मीडिया पर अपलोड कीजिए। 

टेस्टिंग राउंड खत्म होने के बाद सेकंड ट्रायल राउंड शुरू कीजिए। इसमें लोगों को बताइए कि आपसे केवल इंग्रेडिएंट्स का पैसा लिया जाएगा। यानी प्रोडक्शन कॉस्ट से भी कम में चटनी दी जाएगी। दो तीन महीने में जब लोगों को आदत पड़ जाए तो किसी दूसरे डिस्काउंट ऑफर के साथ अपनी प्राइस ओपन कर दीजिए और बिजनेस शुरू। घर के आसपास दूसरे घरों के अलावा सभी रेस्टोरेंट्स, भोजनालय और चाट वालों के यहां सप्लाई कीजिए। यदि आपकी चटनी में स्वाद है, और कीमत सही है तो मात्र 3 महीने में लोगों का आपकी लत लग जाएगी। उसके बाद चुपके से कीमत बढ़ा कर अपना मुनाफा कमाया जा सकता है। 

best new unique business ideas in hindi for students 

चटनी का बिजनेस सुबह और शाम का है। इसकी शेल्फ लाइफ काफी कम होती है। इसलिए बनाकर तत्काल सप्लाई करना होता है। कॉलेज स्टूडेंट्स अपनी सुविधा के अनुसार कोई एक समय चुन सकते हैं। दूसरा समय स्टूडेंट की दूसरी टीम चुन सकती है। एक स्टूडेंट चटनी बनाएगा और दूसरा सप्लाई करके आएगा। इस तरह सबका समय बच जाएगा और आप अपनी पढ़ाई की फीस, हॉस्टल का किराया और स्टार्टअप के लिए फंड कलेक्ट कर पाएंगे। किसी के सामने हाथ जोड़कर पिच नहीं मारनी पड़ेगी। 

business ideas for women in india 

चटनी का महिलाओं से और महिलाओं का चटनी से जैसे 700 जन्मों का संबंध है। चटनी का जन्म महिलाओं के हाथों से ही हुआ है। आज भी चटनी का पालन पोषण महिलाएं ही करती हैं। इसलिए हाउसवाइफ हो या वर्किंग वुमन, आपने अपनी जिंदगी में कभी चटनी नहीं बनाई फिर भी आपके अंदर चटनी बनाने का जन्मजात गुण होगा। किसी भी पुरुष की तुलना में आप कहीं ज्यादा तेजी से, ज्यादा स्वादिष्ट और ज्यादा अच्छी चटनी बना सकती है। सप्लाई के लिए भैया है ना। 

business ideas for retired employees in india 

सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारी इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट करके 25 से 30% तक का रिटर्न कमा सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि पूरे शहर में अपना नेटवर्क बनाना है। जैसे क्लाउड किचन होते हैं, कुछ वैसा ही मॉडल है। शहर के हर मोहल्ले में कुछ महिलाएं आपके ऑर्डर पर चटनी बनाएंगी। आपकी सेल्स टीम पूरे शहर (रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वालों से) से चटनी के लिए आर्डर कलेक्ट करेगी। शहर में जिस दुकान पर दूध और ब्रेड मिलता है, हर उसे दुकान पर आपकी चटनी का पैकेट भी होगा। इस प्रकार आप अपने शहर का सबसे बड़ा और एकमात्र चटनी ब्रांड बन जाएंगे। 

profitable business ideas in india 

यह काफी प्रॉफिटेबल बिजनेस है। इसमें ग्रॉस प्रॉफिट 50% से 60% के बीच होना चाहिए। यदि आप अपने घर से बनाकर खुद सप्लाई करते हैं तो 50% नेट प्रॉफिट आपका। यदि आप अपने पूरे शहर में नेटवर्क बनाते हैं तो इसमें से महिलाओं को चटनी बनाने के लिए और सेल्स टीम को ऑर्डर कलेक्ट करने और सप्लाई करने के लिए उनका शेयर दिया जाएगा। मार्केटिंग और दूसरे खर्च काटने के बाद आपका नेट प्रॉफिट 15% के आसपास बचना चाहिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article.

🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। इसके अलावा और अधिक बिजनेस आईडियाज के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं और POPULAR Category 3 में Business पर क्लिक करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!