BHOPAL NEWS - बाग मुगालिया में एक साथ 25 सिलेंडर ब्लास्ट, टेंट हाउस में रखे थे

Updesh Awasthee

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाग मुगलिया इलाके में शुक्रवार की सुबह भीषण विस्फोट हुआ। कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। लोग समझ नहीं पाए कि यह हादसा है या हमला। जानकारी मिली है कि टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी थी। गोदाम के अंदर करीब 60 सिलेंडर रखे हुए थे जिसमें से 25 ब्लास्ट हो गए। एक के बाद एक लगातार तीन धमाकों की आवाज आई। 

टेंट हाउस के गोदाम में एलपीजी गैस रिफिल की जाती थी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पहले पर्दों और कपड़ों के अन्य सामान में लगी। गोदाम में मौजूद 5 से ज्यादा कर्मचारियों ने इसे बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान एक के बाद एक 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुए।कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। गोदाम का टीन शेड करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। उन्होंने गोदाम में घरेलू गैस सिलेंडर से रिफिलिंग किए जाने का आरोप भी लगाया है। फायर ऑफिसर नील ने बताया कि अरविंद विहार में व्यंजन टेंट हाउस का गोदाम है। यहां LPG के घरेलू सिलेंडर भी मिले हैं। 

टेंट हाउस के गोदाम में 60 सिलेंडर रखे थे

टेंट हाउस के गोदाम में 50 से 60 गैस सिलेंडर रखे होने का अनुमान है। इनमें से कुछ सिलेंडर फटने से आग बेकाबू हो गई थी। फायर फाइटर पंकज खरे ने बताया कि आग बुझाने के साथ ही गैस सिलेंडरों को सुरक्षित निकालना भी बड़ी चुनौती थी। आग बुझाने के लिए नगर निगम अमले, जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया। गोदाम की दीवारों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। पुलिस ने 200 मीटर पहले से बेरिकेडिंग कर लोगों को मौके पर जाने से रोका
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!