इसी दिन तय हो गया था, कांग्रेस में कमलनाथ का किस्सा खत्म हो जाएगा

Bhopal Samachar
जनवरी 2022 का वह प्रसंग आपको याद होगा, जब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मिलना चाहते थे परंतु श्री शिवराज सिंह ने मिलने का समय नहीं दिया। बाद में खुलासा हुआ कि, श्री कमलनाथ के कहने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह को मिलने का समय नहीं दिया था। इसी दिन तय हो गया था, कांग्रेस में कमलनाथ का किस्सा खत्म हो जाएगा। 

ऐसा क्या हुआ जो सोनिया गांधी ने अपने मुंह बोले देवर को घर से निकाल दिया

कमलनाथ छिंदवाड़ा के सभी कार्यक्रम रद्द करके दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके बेटे सांसद नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया बायो में से कांग्रेस शब्द को हटा दिया है। सब जानते हैं की कमलनाथ इन दिनों अपनी राजनीति के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। 2 महीने पहले तक वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले थे। आज अपने बेटे के लोकसभा टिकट को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछले 48 घंटे से पॉलिटिकल बीट में देश भर के पत्रकार कमलनाथ की कहानी सुना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैसे उन्होंने कांग्रेस के लिए, इंदिरा गांधी के लिए और संजय गांधी के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। कैसे इंदिरा गांधी उन्हें अपना तीसरा बेटा कहती थी, लेकिन कोई इस स्टोरी पर काम नहीं कर रहा है कि, ऐसा क्या हुआ जो इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक सबके नजदीकी रहे कमलनाथ को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। छिंदवाड़ा से लोकसभा का टिकट तक नहीं दिया जा रहा है। 

दिग्विजय सिंह को लोग यूं ही चाणक्य नहीं कहते

जनवरी 2022 में जो कुछ भी हुआ, वह श्री दिग्विजय सिंह के लिए व्यक्तिगत तौर पर बेहद अपमानजनक था। एक तरफ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अत्यधिक व्यस्तता के कारण श्री दिग्विजय सिंह से मिलने से इनकार कर दिया और दूसरी तरफ राजा भोज एयरपोर्ट पर श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री कमलनाथ के गप्प लड़ाते फोटो जारी हो गए। सब जानते हैं कि वह फोटो किसी ने फेंसिंग के पीछे से खड़े होकर नहीं लिए थे, बल्कि दिग्विजय सिंह को उनकी.... बताने के लिए जारी किए गए थे। इसी दिन तय हो गया था कि, कांग्रेस में कमलनाथ का किस्सा खत्म हो जाएगा। कंधे पर हाथ रखकर कुएं में धक्का देना...। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!