AASHIMA MALL कंस्ट्रक्शन साइट पर कुत्ते के काटने से 4 साल के बच्चे की मौत - BHOPAL NEWS TODAY

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित आशिमा मॉल इलाके में कुत्ते के काटने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। डॉग बाइट की घटना कंस्ट्रक्शन साइट पर 15 दिन पहले हुई थी। मरने वाला बच्चा महिला मजदूर की संतान है। उसकी रक्षा करना ठेकेदार और संपत्ति स्वामी की वैधानिक जिम्मेदारी थी। 

AASHIMA MALL कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूर के बच्चे को कुत्ते ने काटा, मौत

बच्चों का नाम सुलेमान उम्र 4 साल बताई गई है। उसके मामा एरियल जोजो ने बताया, आशिमा मॉल स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर यह घटना हुई थी। तब सुलेमान नीचे खेल रहा था। सुलेमान की मां मजदूरी का काम करती है। वह कंस्ट्रक्शन साइट पर नीचे-ऊपर चढ़ रही थी। पास में ही एक आवारा कुत्ता बैठा था। जिसने सुलेमान को काट लिया था। सुलेमान के माता-पिता कटारा हिल्स स्थित लहारपुर में रहते हैं।

BHOPAL NEWS - हमीदिया अस्पताल में रेबीज की वैक्सीन फेल, बच्चों की मौत

कुत्ते के काटने के बाद मां और मामा तुरंत सुलेमान को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर सुलेमान को वैक्सीन लगाई गई और 4 दिन भर्ती रखा गया। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हो गया है और उसकी छुट्टी कर दी गई। मामा एरियल जोजो बताया कि 7-8 दिन बाद सुलेमान की दोबारा से तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ने देख हम लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए। उसे तेज सर्दी लग रही थी। वह चलते हुए पंखे से डर रहा था और अजीब-अजीब बातें कर रहा था। इसके अलावा लगातार रोता भी रहता था। 

हमीदिया अस्पताल वालों ने दोबारा इलाज नहीं किया

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने सुलेमान का दोबारा इलाज किया। डॉक्टर ने फिर से कहा कि सुलेमान का ट्रीटमेंट पूरी तरह से हो चुका है। मामा एरियल ने बताया कि 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे सुलेमान बेहोश होने लगा। वह चलते-चलते गिर रहा था और शरीर ठंडा पड़ने लगा। हम तुरंत उसे एम्स लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एम्स प्रबंधन की माने तो सुलेमान रात करीब 9:30 बजे मृत अवस्था में एम्स पहुंचा था। 

⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !