भोपाल में अस्पतालों के आसपास का इलाका साइलेंस जोन घोषित, डीजे बजाया तो गिरफ्तारी होगी - NEWS TODAY

मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार कोलाहल नियंत्रण के लिए राजधानी भोपाल में बुधवार तक की समय सीमा दी गई थी, जो समाप्त हो गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कार्रवाई के लिए टीमों का गठन कर दिया है। राजधानी के को लेकर के अस्पतालों के आसपास के इलाके को साइलेंट जोन घोषित किया गया है। इस इलाके में डीजे बजाना, आतिशबाजी चलाना, नारे लगाना प्रतिबंधित है। यदि किसी ने किया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भोपाल में इन अस्पतालों के आसपास का इलाका साइलेंट जोन

  • हमीदिया हॉस्पिटल, 
  • गांधी मेडिकल कॉलेज, 
  • भोपाल मेमोरियल अस्पताल भानपुर, 
  • जेपी हॉस्पिटल, 
  • एम्स, 
  • कस्तूरबा हॉस्पिटल भेल, 
  • कैलाश नाथ काटजू अस्पताल, 
  • खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल, 
  • शासकीय होम्योपैथी हॉस्पिटल, 
  • पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर, 
  • चिरायु हॉस्पिटल, 
  • बंसल हॉस्पिटल, 
  • जेके अस्पताल कोलार, 
  • एलबीएस हॉस्पिटल, 
  • नोबल अस्पताल, 
  • अपोलो हॉस्पिटल, 
  • नेशनल हॉस्पिटल, 
  • हजेला हॉस्पिटल, 
  • जवाहरलाल कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स, 
  • टीवी अस्पताल ईदगाह हिल्स, 
  • शाकीर अली खान अस्पताल, 
  • शासकीय लालचंद अस्पताल शाहजहांनाबाद, 
  • शासकीय युनानी अस्पताल, 
  • नर्मदा हॉस्पिटल, 
  • गुरुदत्त अस्पताल, 
  • गैस्ट्रो केयर अस्पताल, 
  • आयुष्मान हॉस्पिटल, 
  • लेक सिटी हॉस्पिटल, 
  • आस्था हॉस्पिटल, 
  • भोपाल फ्रैक्चर हॉस्पिटल, 
  • अग्रवाल हॉस्पिटल, 
  • स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल।

50000 की रोजी रोटी बचाने 500 भी नहीं आए, डीजे वालों का प्रदर्शन फ्लॉप

डीजे संचालकों ने गुरुवार को टीटी नगर इलाके में एकत्रित होकर नारेबाजी भी की। मध्यप्रदेश डीजे एसोसिएशन और भोपाल इलेक्ट्रॉनिक म्युजिकल बैंड एंड जॉकी एसोसिएशन के बैनरतले यह प्रदर्शन किया गया। भोपाल इलेक्ट्रॉनिक म्युजिकल बैंड एंड जॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि भोपाल में 500 से अधिक डीजे हैं। जिनसे 50 हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। डीजे पर बंदिशें लगने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो जाएगा। यहां उल्लेख करना अनिवार्य कि, 50000 लोगों की रोजी-रोटी बचाने के लिए किए गए इस प्रदर्शन में कल 500 लोग भी उपस्थित नहीं थे। मध्य प्रदेश में डीजे किसी का भी फुल टाइम जॉब नहीं है। यह एक्स्ट्रा इनकम के लिए पार्ट टाइम किया जाता है। संचालकों को छोड़कर इससे किसी की रोजी-रोटी नहीं चलती।  

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !