भोपाल का मौसम - नीचे तालाब, 500 फीट ऊपर बादल, सुबह 9:30 बजे अंधेरा कम हुआ - MP NEWS

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवंबर महीने का आखिरी दिन, गुरुवार दिनांक 30 नवंबर 2023 को मौसम किसी हिल स्टेशन जैसा था। तालाब के पानी के ठीक ऊपर बादल दिखाई दे रहे थे। तालाब और बादल की दूरी मात्र 500 फीट थी। विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई थी। सुबह 9:30 बजे तक इतना घनत्व और छाया हुआ था कि सूर्योदय के बावजूद सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। 

दिसंबर में कैसी ठंड पड़ेगी

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि भोपाल में नवंबर में 13 साल बाद यह सबसे ज्यादा बारिश है। इससे पहले 2010 में 71.4 मिमी बारिश हुई थी। दिसंबर में कम सर्दी का अनुमान है। राजस्थान व गुजरात के कुछ हिस्सों को छोड़कर इस महीने दिन का तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री ज्यादा रह सकता है। इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहला- उत्तरी हिमालयी क्षेत्र से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। दूसरा- बंगाल की खाड़ी में एक अवसाद अगले दो-तीन दिन में समुद्री तूफान में बदल सकता है। इसके कारण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बादल छा जाएंगे और हवा नहीं चलेगी। 

भोपाल के हवाई यात्री कृपया ध्यान दें

गुरुवार को एयरपोर्ट पर खराब मौसम का खासा असर रहा। सुबह इंडिगो की मुंबई-भोपाल उड़ान 3 घंटे, एअर इंडिया की दिल्ली-भोपाल 3.15 घंटे, इंडिगो की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट डेढ़ घंटे, बेंगलुरू-भोपाल 50 मिनट, उदयपुर-भोपाल 1:15 घंटे लेट हुईं। दोपहर में इंडिगो की दिल्ली-भोपाल 1 घंटे और रात में दिल्ली-भोपाल फ्लाइट सवा दो घंटे की देरी से पहुंची। इस तरह के बदले दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में छाए रहेंगे। इसके कारण एयर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। कृपया मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाइए। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !