मध्य प्रदेश में 55वें जिले की राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित, नोटिफिकेशन जारी - MP NEWS

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश के 55वें जिले की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया आज से ही शुरु की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी साल मध्यप्रदेश में 53वें एवं 54वें जिले अस्तित्व में आए हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश राजपत्र में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। दावे आपत्ति आदि के लिए 1 महीने का समय दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में कहा कि, मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं। वर्तमान में यह सतना जिले में आता है। इससे पहले रीवा जिले के मऊगंज को अलग करके जिला बना दिया गया है। 15 अगस्त को मऊगंज जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण हुआ था। कलेक्टर एसपी की नियुक्ति कर दी गई है। इसके बाद छिंदवाड़ा से अलग करके पांढुर्णा को जिला घोषित किया गया। पांढुर्णा जिला के लिए भी अधिसूचना जारी की जा चुकी है। यहां पर कलेक्टर एसपी की नियुक्ति अभी बाकी है। 



मध्य प्रदेश में 57 जिलों की घोषणा लेकिन 2 जिलों की प्रक्रिया पेंडिंग

यदि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं के अनुसार क्रमबद्ध करेंगे तो, मध्यप्रदेश में अब तक 57 जिलों की घोषणा हो चुकी है, लेकिन उज्जैन जिले के नागदा और शिवपुरी जिले की पिछोर को जिला बनाने की प्रक्रिया पेंडिंग है। पिछोर के मामले में तो सीएम शिवराज सिंह ने अपनी घोषणा के समय ही कह दिया था कि, चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीतने के बाद ही पिछोर को जिला बनाएंगे और नागदा के मामले में विवाद की स्थिति बन गई है। उज्जैन जिले के जनप्रतिनिधियों में तनाव पैदा हो गया है। इसलिए नागदा जिला घोषित होने के बाद भी उसकी प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है।

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

मध्य प्रदेश में 55वें जिले मैहर के बारे में

समुद्र तल से ऊंचाई- 367 मी। 
पहचान- विश्व प्रसिद्ध शारदा माता का मंदिर, लोकप्रिय तीर्थ स्थल। 
जनसंख्या: 40,192 नागरिक, सन 2001 के अनुसार। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!