बॉयफ्रेंड की बातों में खोई अनामिका ने 38 लाख ट्रांसफर कर दिए, नाम तक नहीं पता- BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
0
बढ़ती उम्र के बच्चों की आंखों में सपने होते हैं लेकिन कई बार उनके सपने उनकी आंखों पर पर्दा डाल देते हैं। आजकल पेरेंट्स भी अपने बच्चों को सपोर्ट करते हैं, इतना सपोर्ट करते हैं कि यह भी नहीं देखते कि बच्चा कर क्या रहा है। ऐशबाग थाने में दर्ज हुई FIR में एक ऐसी ही कहानी दर्ज है। सपनों का राजकुमार तलाश रही लड़की को फोन पर एक अनजान लड़का मिला। उसकी बातों में लड़की इस कदर खो गई कि, उसने जब जितना कहा, उतना पैसा ट्रांसफर कर दिया। माता-पिता ने भी सपोर्ट किया। सबके बैंक अकाउंट खाली हो गए। 3 लाख रुपए का लोन भी हो गया। 2 साल तक हर महीने उसे पैसा देते रहे परंतु उसके बारे में कुछ भी पता नहीं किया। अब पुलिस अनामिका के बॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है। 

ओपन टॉक इंग्लिश एप का फीचर, अपराध का कारण बना

सब इंस्पेक्टर विवेक आर्य ने बताया कि ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहने वाली अनामिका उम्र 23 वर्ष, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसके पिता एक सरकारी अधिकारी हैं। उसे अपनी इंग्लिश स्पोकन इंप्रूव करना था। किसी ने ओपन टॉक इंग्लिश एप, सजेस्ट किया तो एक्सपीरियंस के लिए डाउनलोड कर लिया। इस मोबाइल ऐप में आप किसी भी नाम से अकाउंट बना सकते हैं। एक और फीचर है कि आप अनजान लोगों के साथ इंग्लिश में बात कर सकते हैं। यही फीचर, अनामिका के लिए परेशानी और पुलिस के लिए FIR का कारण बन गया। 

BHOPAL TODAY- 2 साल तक लड़की और उसका परिवार ठगी का शिकार होते रहे

इस एप पर वर्ष 2018 में अनामिका गुप्ता की दोस्ती एक साईं तेजा शर्मा नाम के लड़के से हुई थी। एप पर ही दोनों ने मोबाइल नंबर को एक्सचेंज कर लिया। बाद में दोनों की कॉल पर बातचीत होने लगी थी। युवक स्वयं को साउथ इंडियन बताता था। उसे हिंदी नहीं आती थी। जून 2021 में उसने सबसे पहली बार ₹1000 मांगे। अनामिका के हेल्पिंग रिस्पांस से उसकी हिम्मत बढ़ गई और उसने 31 जून तक कुल ₹33000 अनामिका से ले लिया। सपनों में खोई अनामिका समझ नहीं पाई कि उसने एक जाल बिछाया है, जिसमें वह फस गई है। उसने 1 जुलाई को पैसे वापस करने के लिए कहा था लेकिन 1 जुलाई को उसने बताया कि उसे उसके माता-पिता ने घर से निकाल दिया है। अब तक वह समझ चुका था कि अनामिका इमोशनल है और उसके पास काफी पैसे हैं। इस बात का फायदा उठाते वह हर महीने अनामिका से पैसे लेता रहा। फिर उसने बताया कि उसे कैंसर हो गया है। 

बैंक से लोन लेकर फर्जी बॉयफ्रेंड को पैसे भेजें

कुल मिलाकर कभी कैरियर, कभी इंटरव्यू और कभी इलाज के नाम पर 14 जुलाई 2023 तक अनामिका उसके खाते में 37.88 लाख रुपए ट्रांसफर कर चुकी थी। उसने ना केवल अपने बल्कि अपने माता-पिता के बैंक अकाउंट से भी पैसे ट्रांसफर किए। स्थिति यह बन गई कि उसकी हेल्प करते करते अनामिका और अनामिका के परिवार के पास बचत के नाम पर कुछ भी नहीं बचा। यहां तक कि अनामिका ने बैंक से 3 लाख रुपए का लोन लेकर भी उसकी मदद की। अब अनामिका और उसका परिवार परेशान है। आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!