MP NEWS- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में दिग्विजय सिंह को ललकारा

गुना शिवपुरी लोकसभा सीट के सुनिश्चित भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेता नंबर-2 श्री दिग्विजय सिंह को चुनाव के लिए ललकारा है। इससे पहले श्री दिग्विजय सिंह ने श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। 

19 के चुनाव में हारे राजा महाराजा 24 के चुनाव में आमने-सामने होंगे

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्री दिग्विजय सिंह की चुनौती पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह जी का हर चीज के लिए स्वागत है। उल्लेखनीय है कि श्री दिग्विजय सिंह ने पिछली बार भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके विरुद्ध भाजपा की ओर से विश्व हिंदू परिषद के नेता सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में थी। श्री दिग्विजय सिंह चुनावी राजनीति के अनुभवी नेता हैं जबकि सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीवन का पहला चुनाव लड़ रही थी। इसके बावजूद श्री दिग्विजय सिंह चुनाव हार गए थे। इधर गुना लोकसभा सीट से श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव हार गए थे। इस प्रकार 2019 का लोकसभा चुनाव हारे हुए दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में आमने सामने होंगे। 

गुना शिवपुरी सीट पर भारत का सबसे चर्चित लोकसभा चुनाव होगा

श्री दिग्विजय सिंह एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोनों ही अपनी पार्टी में टॉप रैंक के नेता हैं। दोनों जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे, पार्टी उन्हें टिकट दे देगी। 2024 के विधानसभा चुनाव में श्री दिग्विजय सिंह का किसी ऐसी सीट से चुनाव लड़ना जरूरी है जहां पर उनकी जीत सुनिश्चित हो। गुना शिवपुरी लोकसभा सीट उनके व्यक्तिगत प्रभाव वाली सीट है। यहां उनके समर्थकों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। जबकि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तो अपनी राजनीति की प्राथमिक शिक्षा भी गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से ली है। यदि दोनों दिग्गज नेता एक दूसरे के खिलाफ गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर आए, तो यह भारत का सबसे चर्चित लोकसभा चुनाव होगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !