MP NEWS- कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कभी भी हो सकती है

Madhya Pradesh Government employees news

मध्य प्रदेश शासन के 7.5 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कभी भी 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया है कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता की मांग

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में फिलहाल शासकीय कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व में निर्धारित किया था कि मध्य प्रदेश शासन के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान भत्ते एवं सुविधाएं दी जाएंगी, लेकिन कोविड-19 के समय से यह संतुलन बिगड़ गया है। अब जबकि जुलाई के महीने में केंद्रीय कर्मचारियों का नवीन महंगाई भत्ता निर्धारण होने वाला है, मध्य प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ता चला जा रहा है। 

मध्यप्रदेश में शिक्षक संवर्ग एवं पंचायत कर्मचारियों को मिलाकर कुल 7.5 लाख कर्मचारी हैं जिन्हें सातवां वेतनमान प्राप्त है। इसके अलावा छठवां वेतनमान वाले कर्मचारियों को 212% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। महंगाई भत्ता में विसंगति के कारण कर्मचारी संगठन लगातार सरकार से नाराज चल रहे हैं। वित्त विभाग के सूत्रों का कहना है कि, उनकी तरफ से तो अप्रैल के महीने में ही तैयारियां पूरी हो गई थी। मुख्यमंत्री चाहते तो मई के महीने में भी घोषणा कर सकते थे। अब उम्मीद है कि जून के महीने में शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता की नवीन दरों की घोषणा हो जाएगी। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !