Small Business Ideas- खाली प्लॉट या खेत से 1 लाख महीने कमाएं, 12वीं पास अनिवार्य है

New best business ideas in Hindi

प्राइम लोकेशन पर महंगी दुकान की जरूरत नहीं है। किसी भी रेजिडेंशियल एरिया के किनारे, जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी उपलब्ध, खाली प्लॉट या खेत से ₹100000 महीने आसानी से कमा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपका 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा अधिकतम 45 साल निर्धारित है। 

NEW BUSINESS OPPORTUNITY- PANCHKARMA CENTER

पिछले दिनों जब एक वायरस ने दुनिया भर को अपने घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया तब लोगों को आयुर्वेद का महत्व समझ में आया। आज लोग असली आयुर्वेद के पीछे दौड़ लगा रहे हैं। पहले जब एलोपैथिक डॉक्टर इंकार कर देते थे तब लोग आयुर्वेद में इलाज ढूंढते थे परंतु अब बीमार होते ही सबसे पहले आयुर्वेद में उसका उपचार ढूंढते हैं। जब बात नहीं बनती तब डॉक्टर के पास जाते हैं। यही कारण है कि भारत भर में जितने भी पंचकर्म सेंटर हैं, सभी पर वेटिंग चल रही है। कुछ तो ऐसे हैं जहां 10 दिन से ज्यादा लंबी वेटिंग चल रही है। 

आपको सिर्फ एक सर्टिफिकेट कोर्स करना होगा

पंचकर्म सेंटर की डिमांड पूरे देश में बहुत तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि पंचकर्म ही है जो मनुष्य के शरीर में विभिन्न तत्वों का संतुलन बनाता है और उसे बीमार होने से बचाता है। कई गंभीर बीमारियों का इलाज पंचकर्म के माध्यम से हो रहा है। भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेद अस्पतालों में पंचकर्म के लिए 7 से 15 दिन की वेटिंग चल रही है। अपना पंचकर्म सेंटर खोलने के लिए आपको सिर्फ एक सर्टिफिकेट कोर्स करना होगा। 

पंचकर्म स्पेशलिस्ट कैसे बने

भारत के किसी भी आयुर्वेदिक कॉलेज से पंचकर्म का कोर्स किया जा सकता है। यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है और इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय में भी यह कोर्स करवाया जाता है। इस कोर्स को करके आप पंचकर्म स्पेशलिस्ट बन सकते हैं। बोलचाल की भाषा में पंचकर्म डॉक्टर कहा जाता है। 

पंचकर्म सेंटर में कितनी कमाई होगी 

इस सवाल का जवाब पंचकर्म सेंटर के साइज पर डिपेंड करता है लेकिन यदि आप सबसे छोटा पंचकर्म सेंटर भी खोलते हैं तब भी ₹500000 महीने का बिजनेस और ₹100000 महीने का नेट प्रॉफिट आसानी से हो सकता है। कृपया अपने नजदीकी पंचकर्म सेंटर पर विजिट करके देखें। इंटरनेट पर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिलेगी लेकिन सफल आयुर्वेद डॉक्टरों से बातचीत करके देखें। आपकी रिसर्च एंड स्टडीज से आपका कॉन्फिडेंस मजबूत हो जाएगा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) 

इसी प्रकार के स्मॉल बिजनेस आइडियाज और अन्य जॉब एवं बिजनेस अपॉर्चुनिटी के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। आपका धन्यवाद।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !