ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लताड़ा, पढ़िए क्या कहा - NEWS TODAY

Updesh Awasthee

India politics jyotiraditya Sindhiya news

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होंने सेंगोल राजदंड की स्थापना को ब्राह्मणवाद से जोड़ते हुए लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया है। 

सरकार, सेंगोल राजदंड की स्थापना कर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है

श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 29 मई 2023 को सुबह 11:35 बजे ट्विटर पर लिखा कि, सेंगोल राजदंड की स्थापना पूजन में केवल दक्षिण के कट्टरपंथी ब्राह्मण गुरुओं को बुलाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार का यदि पंथनिरपेक्ष संप्रभु-राष्ट्र भारत में विश्वास होता तो देश के सभी धर्म गुरुओं यथा- बौद्ध धर्माचार्य (भिक्षुगण), जैन आचार्य (ऋषि), गुरु ग्रंथी साहब, मुस्लिम धर्मगुरु (मौलाना), ईसाई धर्मगुरु (पादरी) आदि सभी को आमंत्रित किया जाना चाहिए था। ऐसा न कर भाजपा अपनी दूषित मानसिकता और घृणित सोच को दर्शाया है। यद्यपि कि भाजपा सरकार सेंगोल राजदंड की स्थापना कर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है अपितु दक्षिण के ब्राह्मण धर्मगुरुओं को बुलाकर ब्राह्मणवाद को भी स्थापित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। ऐसा लगता है कि सेंगोल राजदंड की स्थापना कर राजतंत्र का जश्न मनाते हुए भाजपा सरकार ब्राह्मणवाद के पैरों पर नतमस्तक हो गई है। सावधान! सावधान! लोकतंत्र व संविधान खतरे में। 

इस बयान के जवाब में केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, जिन लोगों को भारत के प्राचीन इतिहास, भारत की विचारधारा, भारत की ऐतिहासिक संस्कृति के प्रति सम्मान न हो वो ऐसे ही टिप्पणी करते हैं। भारत की क्षमता एक आध्यात्मिक क्षमता है जो विचारधारा प्रधानमंत्री की है। भारत आज G20 की अध्यक्षता कर रहा है जो पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय आयोजन किए जाते थे वो सिर्फ दिल्ली और मुंबई तक सीमित थी। इस बार  G20 की अध्यक्षता कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक एक-एक राज्य में आयोजित की गई।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!