मध्य प्रदेश में भाजपा ही भाजपा के लिए खतरा, कैलाश विजयवर्गीय ने माना - MP NEWS

Madhya Pradesh Chunav politics news 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश में प्रथम पंक्ति के भाजपा नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय ने माना कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि, संगठन और सरकार में कुछ कमियां है जिसे दूर करने की जरूरत है। 

डायलॉग वही है, लेकिन दिग्विजय सिंह की बजाय कैलाश विजयवर्गीय ने बोला है

चुनाव से पहले पब्लिक में पार्टी की पोजीशन को लेकर आज कैलाश विजयवर्गीय ने जो बयान दिया है, यह वही बयान है जो कुछ सालों पहले कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दिया करते थे। वह कहते थे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है, भाजपा में दम नहीं है। आज कैलाश विजयवर्गीय ने भी बिल्कुल वही कहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा को केवल भाजपा हरा सकती है, कांग्रेस में दम नहीं है। 

मध्य प्रदेश में भाजपा की स्थिति पर कैलाश विजयवर्गीय का बयान पढ़िए 

गुरुवार को इंदौर में टीवी न्यूज़ चैनल, न्यूज़ स्टेट मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के एक कार्यक्रम में श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही हरा सकती है। यदि हमने संगठन की गलतियां ठीक नहीं कीं तो भाजपा ही भाजपा को हरा देगी। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि आज की तारीख में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी। कांग्रेस में दम नहीं कि वह भाजपा को हरा सके। यह बात सही है कि हम में कुछ कमियां हैं, हम उनको ठीक कर रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस से लड़ते-लड़ते, भाजपा भी कांग्रेस हो गई

भारतीय जनता पार्टी के जन कार्यकर्ताओं से कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी को खतरा बताया है, उनका कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी से लड़ते-लड़ते, भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस हो गई है। आज की स्थिति में मध्यप्रदेश में विचारधारा की कोई लड़ाई नहीं है। इधर और उधर, दोनों तरफ एक जैसी नीतियां हैं। दोनों तरफ संगठन नहीं है, दोनों तरफ संगठन का संविधान नहीं है। दोनों तरफ कोई नेता संगठन से ज्यादा ताकतवर हो गया है। दोनों तरफ अपनी गलत बात को सही साबित करने के लिए नियम बदल दिए जाते हैं। इसलिए किसी के भी टिकट पर चुनाव लड़ो, किसी का भी प्रचार करो, कोई फर्क नहीं पड़ता। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !