ICE और बर्फ में क्या अंतर है, पढ़िए रोचक जानकारियां - Bhopal Samachar GK

What is the difference between ice and snow in Hindi

ज्यादातर लोग ICE और बर्फ को एक ही चीज मानते हैं। उनके अनुसार ICE को हिंदी में बर्फ कहते हैं परंतु यदि ICE को हिंदी में बर्फ कहते हैं तो फिर SNOW को हिंदी में क्या कहते हैं। डिक्शनरी उठा कर देखिए, SNOW को हिंदी में बर्फ कहते हैं। आइए जानते हैं कि आइस और बर्फ में क्या अंतर होता है और ICE को हिंदी में क्या कहते हैं। 

ICE और SNOW में महत्वपूर्ण अंतर

✔ ICE और SNOW के तापमान में बड़ा अंतर होता है। ICE का तापमान माइनस डिग्री में अधिक होता है जबकि SNOW का तापमान माइनस डिग्री में कम होता है। ICE का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस होता है तो SNOW का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस होता है। 
✔ ICE और SNOW में दूसरा अंतर होता है ट्रांसपेरेंसी। ICE ट्रांसपेरेंट होती है, इसके आर पार थोड़ा बहुत देखा जा सकता है परंतु SNOW ट्रांसपेरेंट नहीं होती, इसके आर पार नहीं दिखा जा सकता। 
✔ ICE और SNOW में तीसरा अंतर है इनका स्ट्रक्चर। ICE ठोस होती है, इसे हाथ से तोड़ा नहीं जा सकता जबकि SNOW सॉफ्ट होती है, इसे हाथ से चूर चूर किया जा सकता है। 
✔ ICE और SNOW में चौथा अंतर है इनके बनने की प्रक्रिया। ICE पानी के जमने से बनती है जबकि SNOW भाप के जमने से बनती है, इसमें पानी के अणुओं के साथ हवा भी होती है। 
✔ ICE और SNOW में पांचवा अंतर है सघनता का। ICE ज्यादा सघन होती है जबकि SNOW की क्षमता काफी कम होती है। एक गिलास ICE में एक गिलास पानी मिलेगा जबकि एक गिलास SNOW में आधा गिलास पानी मिलेगा। 

यही कारण है कि पहाड़ों पर स्नोफॉल होता है आइसफॉल नहीं होता जबकि बाजार में आइसक्रीम मिलती है स्नोक्रीम नहीं मिलती।

ICE को हिंदी में क्या कहते हैं 

बर्फ हिंदी नहीं बल्कि ग्रीक भाषा का शब्द है। ग्रीक में इसे शिओन कहते हैं। हिंदी में इसे बर्फ ही स्वीकार कर लिया गया जबकि संस्कृत में इसे हिम कहते हैं। प्राकृतिक रूप से ICE और SNOW एक ही प्रक्रिया के दो भाग हैं। पानी के जमने की प्रथम प्रक्रिया को SNOW कहते हैं और जब वह पूरी तरीके से जम जाता है तब उसे ICE कहते हैं। दोनों के बीच महत्वपूर्ण अंतर होने के कारण दोनों को अलग-अलग नाम दिया गया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !