GWALIOR NEWS- गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी पर एसिड अटैक किया, लव स्टोरी FIR में दर्ज

Extra marital affair real story

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक लड़की ने अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी पर एसिड अटैक कर डाला। फिर थाने में जाकर बॉयफ्रेंड के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया। बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के खिलाफ एसिड अटैक और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। कुल मिलाकर इनकी लवस्टोरी अब पुलिस के FIR रजिस्टर में दर्ज हो गई है। 

घटना का संक्षिप्त विवरण

घटना ग्वालियर के जनक गंज की है। रामद्वारा प्रसूति गृह के पास श्री अमित बंसल का घर है जहां वह अपनी 32 वर्षीय पत्नी श्वेता बंसल के साथ रहती हैं। इनके पास में ही 25 वर्षीय लड़की का ब्यूटी पार्लर है। यह लड़की अमित बंसल की गर्लफ्रेंड थी। गुरुवार को लड़की श्री अमित बंसल के घर पहुंची। यहां पर श्री अमित बंसल की पत्नी श्वेता बंसल और लड़की के बीच में बहस हो गई। लड़की पहले से तैयारी से आई थी। उसने श्वेता बंसल पर एसिड अटैक कर दिया। उसके साथ मौजूद अमित बंसल भी एसिड अटैक का शिकार हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लड़की के खिलाफ एसिड अटैक और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया। इधर एसिड अटैक करने के बाद लड़की भी थाने पहुंच गई। उसने अपने बॉयफ्रेंड श्री अमित बंसल के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया। 

जनक गंज ग्वालियर वाले अमित बंसल की लव स्टोरी 

लड़की ने जनक गंज पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि, 5 साल पहले दोनों की पहचान हुई थी। अमित ने शादी के लिए प्रपोज किया और फिजिकल रिलेशन बनाए। कई बार मना करने के बाद भी फिजिकल रिलेशन बनाए। ब्यूटी पार्लर के पास एक फ्लैट में शिफ्ट कर दिया था। कुछ दिन पहले धोखाधड़ी करके फ्लैट खाली करवा लिया। लड़की का कहना था कि वह अमित से विधिवत शादी करना चाहती थी परंतु अमित ने उसे धोखा दिया। 

अमित ने एक स्थानीय पत्रकार से बातचीत के दौरान लड़की से अफेयर स्वीकार किया। अमित का कहना है कि उसे जाल में फंसाया गया। 2 साल से लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी। 20 लाख रुपए मांग रही थी। जब हमने फैसला किया कि उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे तो वह झगड़ा करने आ गई और एसिड अटैक कर दिया एवं हमसे पहले थाने पहुंचकर बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !