MP RI-ARO भर्ती परीक्षा उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़, रिक्त पदों की संख्या में बढ़ोतरी होगी- NEWS TODAY

0
मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में राजस्व निरीक्षक एवं सहायक राजस्व अधिकारी की प्रचलित भर्ती प्रक्रिया के उम्मीदवारों के लिए गुड न्यूज़ है। रिक्त पदों की संख्या में प्रभावी बढ़ोतरी होगी। यह जानकारी नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने दी है। 

अधिकारियों ने माना कि नियमित भर्ती नहीं होने के कारण नुकसान हो गया

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में संपत्ति कर की वसूली में काफी कमी आई है। नियमित की तुलना में लगभग आधा संपत्ति कर वसूला हो सका। विभागीय अधिकारियों ने माना कि इसके पीछे सबसे प्रमुख कारण यह है कि नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में राजस्व निरीक्षक एवं सहायक राजस्व अधिकारी के पद रिक्त चल रही है। रिक्त पदों की संख्या 75% तक पहुंच गई है। यानी नाम मात्र के राजस्व निरीक्षक और सहायक राजस्व अधिकारी बचे हैं। इसलिए सरकार को कम से कम 1500 करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। 

इस मामले में मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, संपत्ति कर की वसूली में सहायक राजस्व अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षक की भूमिका काफी अहम होती है। प्रदेश के नगरीय निकायों के दोनों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पता चला है कि भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या कम घोषित की गई है। इसकी समीक्षा करेंगे और रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि की जाएगी। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!