MP POLICE भर्ती 2023- 12454 रिक्त पदों का प्रस्ताव तैयार, पढ़िए नोटिफिकेशन कब आएगा - NEWS

0

Madhya Pradesh Government jobs news 

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। साल 2023 में 12454 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही यह प्रस्ताव वित्त विभाग एवं GAD की मंजूरी के साथ मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर को भेज दिया जाएगा। 

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले 50,000 से ज्यादा नई सरकारी नौकरियां 

समाचार मिल रहे हैं कि चुनावी साल में शिवराज सिंह चौहान सरकार बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 100000 सरकारी नौकरियों की घोषणा की थी परंतु आप रणनीति बदल दी गई है। ना केवल 100000 से ज्यादा उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे बल्कि 50000 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया इस प्रकार से संचालित की जाएगी कि आवेदन चुनाव से पहले जमा होंगे और नियुक्ति पत्र चुनाव के बाद जारी हो पाएंगे। 

भारत सरकार के विभागों में भी बंपर भर्ती निकलेंगी 

विशेषज्ञों का अनुमान है कि सेंट्रल गवर्नमेंट के डिपार्टमेंट्स में भी आने वाले 12 महीनों में बंपर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मध्यप्रदेश राज्य एवं भारत सरकार दोनों के विभागों में महिलाओं की भर्ती पर भी फोकस किया जाएगा। यह अभियान कुछ इस तरीके से चलाया जाएगा कि, विपक्षी दलों द्वारा जो सवाल पूछे जाते हैं वह अपने आप ही समाप्त हो जाएं। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!