मुरलीधर महाराज के सत्संग में मिले रेल कर्मचारी ने यूट्यूबर का बलात्कार किया- BHOPAL NEWS

भोपाल। 48 साल की महिला यूट्यूबर ने कोटा रेल मंडल के सिग्नल डिपार्टमेंट में पदस्थ एक रेल कर्मचारी के खिलाफ 4 महीने पहले बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। भोपाल पुलिस ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात मुरलीधर महाराज के सत्संग में हुई थी। 

भोपाल की कथा में दोनों पहली बार मिले थे

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस थाने में दिनांक 12 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि वह एक यूट्यूब चैनल का संचालन करती है। इसमें लोगों को धार्मिक शिक्षा दी जाती है। लॉकडाउन के दौरान मुरलीधर महाराज के ऑनलाइन सत्संग (वेबीनार) में उसकी मुलाकात कोटा राजस्थान के युवक से हुई थी। वह कोटा रेल मंडल के सिग्नल डिपार्टमेंट में पदस्थ है। फरवरी 2021 में जब राजधानी भोपाल में एक कथा हुई तब उन दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। इसके बाद फोन पर अक्सर बातचीत होने लगी। 

भोपाल से जोधपुर के लिए निकली लेकिन कोटा में उतर गई

9 नवंबर 2021 को वह मुरलीधर महाराज की जोधपुर में आयोजित कथा सुनने के लिए जा रही थी। ट्रेन में बैठने के बाद दोनों की बातचीत हुई। युवक ने उसे कोटा में उतर जाने के लिए कहा। प्लान बना के यहां से दोनों साथ चलेंगे। महिला का कहना है कि कोटा में युवक ने नशीला ड्रिंक पिलाकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए और वीडियो बना लिया। फिर मथुरा, जोधपुर और ऋषिकेश में होटलों में उसके साथ कई बार फिजिकल रिलेशन बनाएं। आखरी बार को भोपाल में अशोका गार्डन पुलिस थाने के एक होटल में मिलने आया था। पुलिस ने आरोपी युवक को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। 

दोनों की आखिरी मुलाकात भी भोपाल में हुई

इन्वेस्टिगेशन में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश भी कर रही है कि क्या सचमुच बलात्कार का मामला है या फिर दोनों के बीच कोई अफेयर चल रहा था और ब्रेकअप होने के बाद महिला ने बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया है। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !