सरकारी नौकरी- मध्य प्रदेश 5274 वन रक्षक भर्ती, वन विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेजा

Madhya Pradesh Employees Selection Board, Bhopal द्वारा मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग के लिए 5274 वन रक्षकों की भर्ती परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन कभी भी जारी हो सकता है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव भेज दिया गया है। 



मध्य प्रदेश मानसून से पहले वन रक्षकों की भर्ती की जाएगी

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि  संरक्षित क्षेत्र (टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क एवं अभयारण्य) और सामान्य वनमंडल में वन्यप्राणियों एवं जंगल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5274 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए डिपार्टमेंट की ओर से MPESB को प्रस्ताव भेज दिया गया है। विभाग ने ESB से कहा है कि आने वाले 3 महीनों में यानी मानसून से पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। 

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में कम से कम एक लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की थी। इसके बाद सभी विभागों में वैकेंसी की जानकारी मांगी गई थी। इसी क्रम में वन विभाग ने अपने डिपार्टमेंट की टोटल वैकेंसी की जानकारी भेजी थी। शासन स्तर पर मंजूरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !