भोपाल में केजरीवाल की सभा को 10 दिन शेष लेकिन प्रशासन ने अब तक परमिशन नहीं दी- MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से आधिकारिक ऐलान करने पार्टी के अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को साथ लेकर राजधानी भोपाल में एक बड़ी सभा करना चाहते हैं। उनके द्वारा निर्धारित तारीख को मात्र 10 दिन शेष रह गए हैं लेकिन अब तक ना तो प्रशासन ने परमिशन दी है और ना ही पब्लिक में कोई खास प्रचार हुआ है। 

मध्यप्रदेश में अरविंद केजरीवाल की रणनीति क्या होगी

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि, दिनांक 14 मार्च 2023 को प्रस्तावित अरविंद केजरीवाल की चुनावी रैली में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत होता हुआ दिखाई देगा। मध्यप्रदेश को लेकर केजरीवाल की रणनीति क्या है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा परंतु केजरीवाल का ट्रंप कार्ड (हर महिला को ₹1000 महीने) यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छीन लिया है। बिजली के मामले में कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ की पुरानी घोषणा (₹100 में 100 यूनिट) अभी भी एप्लीकेबल है। अब देखना यह है कि अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश के लिए क्या कुछ इनोवेटिव कर पाते हैं। किस प्रकार के चुनावी वादे से आम जनता का ध्यान खींच पाते हैं। 

MP NEWS- आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा असंतुष्ट मिलेंगे 

एक भविष्यवाणी तो की जा सकती है कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा असंतुष्ट नेताओं का साथ मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया से असंतुष्ट नेता, बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना उनके निजी सिद्धांतों के खिलाफ है। सिंगरौली में जो चमत्कार हुआ। महापौर की सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत। उसमें भी प्रत्याशी रानी अग्रवाल, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थी। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !