MP election news- शिवराज सिंह भगोड़े, कमलनाथ स्वयंभू मुख्यमंत्री - मध्य प्रदेश चुनावी बयानबाजी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 अभियान के दौरान आज चुनावी बयान बाजी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं एक दिन पहले एलिमिनेट हुए सीएम कैंडिडेट कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान को भगोड़ा मुख्यमंत्री बताया। दूसरी ओर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को स्वयंभू मुख्यमंत्री बोला है। पर यह दोनों की बयान बाजी:- 

शिवराज जी भगोड़े मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं: कमलनाथ

कमलनाथ ने आज जारी अपने बयान में लिखा है कि, शिवराज चौहान जी सवालों से भागकर आप मध्य प्रदेश की जनता की निगाह में एक भगोड़े मुख्यमंत्री बनते जा रहे हैं। आप भाजपा की वह स्थिति कर देना चाहते हैं जिसे कहते हैं-हम तो डूबेंगे सनम, तुम्हें भी ले डूबेंगे।

अगर आंख का पानी बचा हो तो जनता के सवाल का जवाब दीजिए: आपने वादा किया था कि हर जाति के सीमांत और लघु किसान को सूरजधरा और अन्नपूर्णा योजना में शामिल करके रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। आपने सबको तो जोड़ा नहीं बल्कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के जिन किसानों को पहले से इस योजना का लाभ मिलता था, उनको भी लाभ से वंचित कर दिया। 

है कोई जवाब?

कांग्रेस में कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा है: शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि, सूत ना कपास, जुलाहों में लट्ठम-लट्ठा। कांग्रेस ने पहले हाथ जोड़ो अभियान चलाया, अब कमलनाथ से पीछा छुड़ाओ अभियान चल रहा है। कांग्रेस के एक के बाद एक नेता आगे आ रहे हैं। कमलनाथ जी स्वयंभू मुख्यमंत्री हो रहे हैं।


✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !