भारत की वह जगह जहां से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता बराबर की दूरी पर हैं- GK Today

Bhopal Samachar
0
यह तो अपन सब जानते हैं कि पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के बीच में हिमालय स्थित है और हिमालय का केंद्र कैलाश पर्वत है लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं कि भारत के चारों महानगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का केंद्र कौन सा है। आइए आज पता लगाते हैं:- 

भारत के चारों महानगरों का केंद्र बिंदु कहां पर है

महाराष्ट्र राज्य का नागपुर शहर वह स्थान है जहां से भारत के चारों महानगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता बराबर की दूरी पर स्थित है। यह अनुसंधान सन 1907 में भारत के महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण के दौरान किया गया था। उन दिनों भारत, ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा हुआ करता था। अंग्रेजों को विश्वास हो गया था कि अब भारत हमेशा उनके शासन का हिस्सा रहेगा इसलिए वह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी गंभीरता से काम कर रहे थे। 

Why is Nagpur called zero mile Centre

यहां से भारत के चारों महानगर लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी पर है। सन 1947 से लेकर अब तक नागपुर से दिल्ली के बीच के मार्ग को छोटा करने का प्रयास किया गया है जिसके चलते यह दूरी थोड़ी कम हो गई है परंतु आज भी नागपुर को ही भारत के चारों महानगरों का केंद्र माना जाता है। 

What is the Zero Mile Stone

सभी विषयों की सहमति के बाद नागपुर में जीरो माइल स्टोन स्थापित किया गया। यह मील का पत्थर नहीं है बल्कि बलुआ पत्थर से बनाया गया एक खंभा है। यहां पर पत्थर के चार घोड़े बने हुए हैं जो इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि यहां से भारत के चारों महानगर बराबर की दूरी पर है। यह स्थान नागपुर स्थित विधानभवन के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। सन 1907 के बाद से यहीं से देश के अन्य हिस्सों की दूरी नापी जाती थी और ब्रिटिश शासन सैद्धांतिक फैसले लेता था। यही कारण है कि भारत के इतिहास में नागपुर अत्यंत महत्वपूर्ण है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!