AIIMS RAIPUR के इंजीनियर के खिलाफ महिला क्लर्क से रेप का मामला दर्ज- CG NEWS employees

All India Institute of Medical Sciences
, Raipur में पदस्थ इंजीनियर राजेश सिंह के खिलाफ महिला कर्मचारी ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। इससे पहले एक आंतरिक जांच भी हुई थी जिसमें घटना की संभावना जताई गई थी। 

महिला कर्मचारी ने बताया कि यह घटना जून 2022 की है। उसने घटना के तत्काल बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। डिपार्टमेंट की तरफ से इंटरनल इंक्वायरी की गई। महिला ने अपने बयान में बताया कि दोनों एक ही विभाग में काम करते हैं इसलिए बातचीत होती थी। ऑफिस टाइम के अलावा भी मोबाइल फोन पर और व्हाट्सएप पर बातचीत एवं चैटिंग भी होती थी। महिला कर्मचारी ने बताया कि जून 2022 में इंजीनियर राजेश सिंह उसे एम्स रेजिडेंसी स्थित अपने आवास में ले गए। यहां कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी जिसमें पहले से कोई नशीली दवा मिली हुई थी। 

महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसके नशे में होने का फायदा उठाकर इंजीनियर राजेश सिंह ने उसकी मर्जी के खिलाफ फिजिकल रिलेशन बनाए। वह चोर भी विरोध नहीं कर पाई। घटना के बाद उसने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि डिपार्टमेंट की इंक्वायरी में घटना की संभावना जताई गई है। इसके बाद मामला जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !