MP NEWS- अलीराजपुर और भोपाल के दो भाजपा नेताओं को मंत्री का दर्जा

भोपाल
। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से चार्ज होकर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए थर्ड गियर डाल दिया है। निगम मंडलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अलीराजपुर और भोपाल के 2 भाजपा नेताओं को मंत्री का दर्जा दिया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश के 52 जिला पंचायत अध्यक्षों का राज्य मंत्री का दर्जा नवीनीकरण कर दिया था।

माधव सिंह डाबर अलीराजपुर वन विकास निगम के चेयरमैन नियुक्त

राज्य शासन एतददद्वारा म.प्र. राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 84 (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुये श्री माधव सिंह डाबर, निवासी जिला अलीराजपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का संचालक नियुक्त करता है। 

2/ क्रमांक: एफ-1/12/0001/2023-sec-1-10(FOR) राज्य शासन एतदद्वारा मध्य प्रदेश राज्य वन विकास लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 94 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये श्री माधव सिंह डाबर, निवासी जिला अलीराजपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत करता है।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार
हस्ताक्षर, (अतुल कुमार मिश्रा) सचिव मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग भोपाल, दिनांक 19.01.2023 

भोपाल के सत्येंद्र भूषण सिंह वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन नियुक्त

मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश दिनांक 19 जनवरी 2023 के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 84(1 द्वारा प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुये श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, निवासी जिला भोपाल को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का संचालक नियुक्त करता है। 

क्रमांक एफ-1/12/0001/2023-sec-1-10 (FOR): राज्य शासन एतदद्वारा मध्य प्रदेश राज्य वन विकास लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 94 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुये श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, निवासी जिला भोपाल को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त करता है।
हस्ताक्षर, (अतुल कुमार मिश्रा) सचिव 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !