MP NEWS- मध्यप्रदेश में AAP- अरविंद केजरीवाल की सभी संभावनाएं समाप्त, दंगल में सिर्फ दो पहलवान

भोपाल
। आम आदमी पार्टी के संस्थापक, सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की मध्यप्रदेश में संभावित धमाकेदार एंट्री की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 के दंगल में मुख्य पहलवानों के नाम निर्धारित हो चुके हैं। मुकाबला शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के बीच होगा। 

पंजाब में सरकार के बाद लोग अरविंद केजरीवाल की तरफ देख रहे थे

पंजाब राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल द्वारा सभी महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह देने की घोषणा ने चमत्कारी परिणाम दिखाए थे। भारतीय जनता पार्टी के शकुनि, पंजाब में आम आदमी पार्टी को तीसरे- बहुत से बहुत दूसरे नंबर पर मानकर चल रहे थे परंतु केजरीवाल के फार्मूला वन थाउजेंड ने क्या किया सबको दिखाई दे रहा है। गुजरात चुनाव के दौरान भी केजरीवाल का फार्मूला वन थाउजेंड काफी सुर्खियों में था और इसके कारण भारतीय जनता पार्टी को थोड़ा नुकसान भी हुआ। 

शिवराज सिंह ने केजरीवाल का फार्मूला वन थाउजेंड चुरा लिया

पॉलिटिक्स में फार्मूला वन थाउजेंड का पेटेंट किसी के नाम नहीं है लेकिन यदि इसे किसी के नाम से रजिस्टर्ड किया जाएगा तो शिवराज सिंह चौहान और अरविंद केजरीवाल में से ही कोई एक होगा। सन 2017 में शिवराज सिंह चौहान ने छोटे से स्तर पर फार्मूला वन थाउजेंड का प्रयोग किया था। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में विशेष जनजाति की महिलाओं के लिए इसी फार्मूले का उपयोग किया गया। अरविंद केजरीवाल ने इसे लार्ज स्केल पर यूज़ किया और अब मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान ने ' मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना' की घोषणा कर दी है। इसी घोषणा के साथ मध्यप्रदेश में अरविंद केजरीवाल की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई।

 ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !