MP NEWS- बैतूल में बिजली कंपनी के 25 हड़ताली कर्मचारी बर्खास्त, 124 को नोटिस

भोपाल
। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में हड़ताल पर गए 108 आउटसोर्स कर्मचारियों और 16 संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी करके कार्रवाई की जद में लिया गया है। 25 हड़ताली कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। 

बिजली कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल पर सवाल

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने अनाधिकृत तौर पर कहा कि हड़ताली कर्मचारी राजनीति कर रहे थे और मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को राजनीति करने का अधिकार नहीं है। यहां तक कहा गया कि बिजली कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल को मध्य प्रदेश के एक बड़े पॉलिटिशन ने स्पॉन्सर किया है। जैसे ही कर्मचारियों को इस बात की जानकारी मिली नेताओं के प्रति असंतोष बढ़ने लगा और इसी के चलते 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस समारोह का बहाना बनाकर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। 

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र में कर्मचारियों की हड़ताल 

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कर्मचारियों द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2023 को हड़ताल का ऐलान किया गया है। दावा किया गया है कि हड़ताल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !