GK Today- यदि किसी बच्चे का जन्म चंद्रमा पर हुआ तो उसकी राशि क्या होगी, फार्मूला पढ़िए

अब जबकि चंद्रमा पर इंसानों की बस्ती बसाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मशीनों को चंद्रमा पर भेजने की परियोजना पर काम चल रहा है। तब दूसरे सभी विषयों पर भी विचार किया जाना चाहिए। भारतीय ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य की कुंडली के जिस भाग में चंद्रमा स्थित होता है वही राशि, उस व्यक्ति की जन्म राशि या नाम की राशि मानी जाती है। सवाल यह है कि जब मनुष्य चंद्रमा पर रहने लगेगा तो चंद्रमा पर जन्म लेने वाले बालक की राशि क्या होगी। 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और राशियों का निर्धारण कैसे किया गया

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य को प्रभावित करने वाले ब्रह्मांड को 12 भागों (12 राशियों) में विभक्त किया गया है। प्रत्येक भाग की जैसी आकृति दिखाई दी वैसा ही उस राशि का नाम रख दिया गया। इस प्रकार 12 राशियों (मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन) का निर्धारण हुआ। हजारों साल के अध्ययन के बाद यह पाया गया कि नवग्रह (सूर्य चंद्रमा मंगल बुध बृहस्पति शुक्र शनि राहु एवं केतु) पृथ्वी पर जन्म लेने वाले मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। इसी के आधार पर उसकी जन्मकुंडली बनाई जाती है। जिस राशि में चंद्रमा स्थित होता है वही राशि पृथ्वी पर जन्म लेने वाले मनुष्य की जन्म राशि मानी जाती है। 

चंद्रमा पर जन्मे बच्चे की राशि क्या होगी

यदि मान लेते हैं कि एलन मस्क के प्रयासों को भविष्य में कभी सफलता मिलेगी और चंद्रमा पर मनुष्य के जीवन के लिए पर्याप्त साधन जुटाए जा सकेंगे। तब दो चीजों में सबसे बड़ा बदलाव होगा। पृथ्वी के मेडिकल साइंस के फार्मूले चंद्रमा पर काम नहीं करेंगे। वहां बुखार आने पर वह दवाई काम नहीं करेगी जो पृथ्वी पर करती है। 

इसी प्रकार ज्योतिष विज्ञान के फार्मूले भी बदल जाएंगे। चंद्रमा से सभी ग्रहों की दूरी, पृथ्वी की तुलना में अलग है। उसके आधार पर नए ज्योतिष शास्त्र का अनुसंधान करना पड़ेगा। एक बात तय है कि चंद्रमा की ज्योतिष शास्त्र में पृथ्वी ठीक उसी प्रकार एक ग्रह के रूप में दर्ज किया जाएगा जैसे कि पृथ्वी की ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को दर्ज किया गया है।

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जो ग्रह ऑक्सीजन का कारक होता है वही जन्म की राशि का निर्धारण करता है। पृथ्वी पर चंद्रमा के कारण समुद्र में ज्वार भाटा आता है और हवा चलती है। जिसके कारण सबको प्राणवायु यानी ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए कुंडली में चंद्रमा जहां पर स्थित होता है वही राशि जन्म की राशि मानी जाती है। चंद्रमा पर जो भी ग्रह ऑक्सीजन का कारक होगा वही जन्म की राशि का निर्धारण करेगा। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !