हद कर दी, UP का राशिद महिलाओं को फंसाने, ज्योतिषी बनकर आ गया- INDORE NEWS

इंदौर
। एक असामान्य स्थिति है। किसी भी प्रकार से लड़कियों और महिलाओं को जाल में फंसा कर उनका शोषण करने का, जैसे कोई अभियान चल रहा है। बाणगंगा इलाके में पब्लिक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे ज्योतिषी की जबरदस्त पिटाई की। इसके बाद पता चला के साधु के चोले में कोई ज्योतिषी नहीं बल्कि मोहम्मद राशिद है। 

MP NEWS- सावधान, हर भगवा चोले के अंदर साधु नहीं होता

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बाणगंगा इलाके के रामनगर में रहने वाली 40 साल की महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि, रामनगर में  भगवा वस्त्र धारण करके एक साधु महात्मा जैसा दिखाई देने वाला व्यक्ति घूम रहा था। उसने खुद पास आकर बातचीत करना शुरू किया। कहा कि मैं तुम्हारा भविष्य बता सकता हूं। महिला ने उसे कोई सिद्ध साधु समझा और अपना भविष्य जानने के लिए सहमत हो गई। उसने महिला का हाथ पकड़ा और भविष्य के खतरों और उनके उपाय बताते हुए आपत्तिजनक स्पर्श करने लगा। 

INDORE NEWS- महिलाओं को फंसाने के लिए उत्तर प्रदेश से आया था, इश्क नहीं कुछ और है
महिला ने तत्काल पास पड़ोसियों को बुला लिया। पब्लिक ने उसे घेर लिया। फिर जब लोगों ने अपने अंदाज में सवाल जवाब किए तो पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति कोई साधु महात्मा नहीं बल्कि  मोहम्मद राशिद निवासी सलावत नगर, अफजलगढ तहसील धामपुर जिला बिजनोर, उत्तरप्रदेश है। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

इस केस में नोट करने वाली बात
  • पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि वह एक ऐसे डेरे का सदस्य है। जहां पर सभी लोग इसी तरह भविष्य देखते हैं। यानी कोई ऑर्गेनाइजेशन है जहां से इन लोगों को ऑपरेट किया जा रहा है। 
  • पुलिस हिरासत में होने के बावजूद उसके चेहरे पर किसी भी प्रकार का डर नहीं था। शायद उसे मालूम था कि उसकी जमानत करवाने वाले आसपास ही हैं। 
  • वह, महिला को पहले से नहीं जानता था। कोई आकर्षण और प्रेम पसंद नहीं है। यानी कोई एक लक्ष्य है, महिलाओं को किसी चक्रव्यू में फंसाया जा रहा है। 
  • यह पता लगाना जरूरी है कि मोहम्मद राशिद के पीछे कौन-कौन है। 
  • वह कौन है जो मोहम्मद राशिद को उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक लाया। 
  • मोहम्मद राशिद और उसके साथियों ने अब तक कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। 
  • जाल में फंसाने के बाद महिलाओं के साथ यह लोग क्या-क्या करते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !