Small Business Ideas- 50000 की पूंजी से 12 लाख साल की कमाई, 4 महीने की छुट्टियां भी

यह एक लो इन्वेस्टमेंट हाई प्रॉफिट बिजनेस आइडिया है। मात्र ₹50000 की पूंजी लगाकर शुरू किया जा सकता है। किसी दुकान और भारी-भरकम मशीन की जरूरत नहीं है। दूसरों को कॉपी करके भी 1200000 रुपए साल का कमा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस में हर रोज 8 से 10 घंटे काम करने की जरूरत नहीं है और लगभग 4 महीने आपको छुट्टी भी मिलती है। 

यह बिजनेस लोकल लेवल पर ही चल सकता है

अंग्रेजी में इसे Trousseau Packing (ट्राउजो पैकिंग) कहते हैं। चाहे तो डिक्शनरी में इसका हिंदी मीनिंग देख लीजिए लेकिन बिजनेस में उसका उपयोग करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारत के कई बड़े शहरों में यह काफी सफलता के साथ चल रहा है। सबसे खास बात यह है कि कोई भी मल्टीनेशनल कंपनी इस बिजनेस पर अतिक्रमण नहीं कर सकती। यह इस तरह का बिजनेस है जो हर शहर में लोकल लेवल पर ही चल सकता है। 

3000000 रूपए साल का बड़े मजे से कमा रहे हैं

मोटिवेशन के लिए यदि आप चाहे तो 58 साल के हरिंदर पाल सिंह और उनकी 54 वर्षीय पत्नी ऋषि सचदेवा की कहानी पढ़ सकते हैं। लुधियाना पंजाब में meera's celebrations के नाम से Trousseau Packing का काम करते हैं और 3000000 रूपए साल का बड़े मजे से कमा रहे हैं। अब यह लुधियाना से बाहर निकलकर आसपास के बड़े शहरों में भी अपना कारोबार शुरू करने वाले हैं। 

अब समझिए कि अपन को करना क्या है 

  • सबसे पहले अपने शहर में Trousseau Packing का काम करने वाले लोगों के बारे में पता करना है, ताकि कंपटीशन का लेबल पता चल जाए।
  • इंटरनेट पर मौजूद Trousseau Packing पर रिसर्च करना है। 
  • अपने नजदीक के सबसे बड़े शहर में जाकर Trousseau Packing की उपलब्धता पता करना है। 
  • अपने शहर में जिन लोगों के यहां हाल ही में शादियां हुई हैं, उनसे चर्चा करके किस तरह की डिमांड क्रिएट हो रही है, यह पता करना है। 
  • सारी नॉलेज कलेक्ट करने के बाद Trousseau Packing Material खरीदना है और एक शानदार नाम के साथ अपना ब्रांड लांच कर देना है। 
  • इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, यूट्यूब, गूगल बिजनेस और तमाम सारे इंटरनेट टूल्स का उपयोग करना है। यहीं से तो लोग आकर्षित होते हैं।
  • आपके पास एक खूबसूरत सा कैटलॉग होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कैटलॉग के आधार पर ही आपको आर्डर मिलेंगे और कैटलॉग के कारण आप 10% पूंजी में 100% बिजनेस कर पाएंगे। 
  • Trousseau Packing में शगुन का सबसे बड़ा प्रोडक्ट। इसमें प्रॉफिट मार्जिन काफी ज्यादा होता है और इसके आर्डर काफी बड़ी मात्रा में आते हैं। 
  • शहर छोटा हो या बड़ा, Trousseau Packing की डिमांड आती ही है। लोग अपनी तरफ से गिफ्ट खरीद कर लाते हैं, आपको केवल पैकिंग करना है। 
  • बुकिंग के समय 50% एडवांस लेने से आपकी पूंजी सुरक्षित हो जाती है। 
  • साल में 4 महीने शादियां बंद रहती हैं। आप भी छुट्टी मना सकते हैं। 
  • वह 3000000 रूपए साल कमा रहे हैं। अपन 1200000 तो बना ही सकते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !