GWALIOR में डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारी, गुजरात से लौटा था- MP NEWS TODAY

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आयुर्वेद डॉक्टर के बेटे ने घर की छत पर खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। युवक गुजरात में लेबर कॉन्ट्रैक्टर था। कॉन्ट्रैक्टर ने 315 बोर का कट्‌टा कनपटी से लगाया और ट्रिगर दबा दिया। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, तो बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा था। 

कौशल के हाथ में देसी कट्टा था, जिसमें एक खाली राउंड लगा था

गिरवाई थाना पुलिस को दोपहर में सूचना मिली थी कि सिकंदर कंपू स्थित गोमती की फड़ी पर रहने वाले डॉ. यशपाल सिंह भदौरिया आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उनके बेटे कौशल भदौरिया (30) ने घर की छत पर गोली मार ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। यहां तीन मंजिला घर की छत पर कौशल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस के मुताबिक कौशल के हाथ में देसी कट्टा था, जिसमें एक खाली राउंड लगा था। गोली कनपटी में लगी है, जिससे गहरा घाव हो गया है। पुलिस ने कट्‌टा जब्त कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

कौशल का चचेरा भाई जीएस भदौरिया EOW में बतौर सब इंस्पेक्टर पदस्थ है। सभी लोग एक ही घर में रहते हैं। घटना का पता चलते ही वह भी पहुंच गए। पुलिस ने छत से लेकर कौशल के रूम तक की पड़ताल की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह एक महीने पहले ही काम छोड़कर आया था। फिलहाल घटना का कारण सामने नहीं आया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !