BHOPAL में आज गाड़ी वाला नहीं आया घर का कचरा लेने, पढ़िए क्या हुआ है- NEWS TODAY

भोपाल
। गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल, भोपाल में कुछ लोगों के लिए तो नगर निगम की कचरा गाड़ियों पर बजने वाला यह गान, गुड मॉर्निंग अलार्म जैसा है। आज राजधानी में यह अलार्म नहीं बजा। गाड़ी वाला कचरा लेने नहीं आया। पूरे शहर में लोगों के घरों के बाहर कचरा रखा हुआ है। दरअसल गाड़ी वाले हड़ताल पर हैं। 

भोपाल शहर में आज झाड़ू भी नहीं लगी है

नगर निगम भोपाल के जोन और वार्ड कार्यालय समेत नगर निगम मुख्यालय में सभी कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल का असर शहर में कुछ घंटे बाद ही दिखने लगा है। शहर में सफाई व्यवस्था बाधित हो गई है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन समेत इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों के पहिये थम गए है। सफाई कर्मियों ने सुबह शहर में झाड़ू नहीं लगाई। सभी जोन कार्यालय पर कर्मचारी एकत्रित हुए और प्रदर्शन में भाग लिया। कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। निगम कर्मचारियों की नियमितीकरण, सीधी भर्ती, कर्मचारियों के वेतन, PF समेत 6 मांगों को लेकर हड़ताल पर है।

नगर निगम भोपाल के कर्मचारियों की हड़ताल कब तक चलेगी

निगम कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। यदि उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। इससे जनता को होने वाली दिक्कतों के लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा। कुल मिलाकर संतोष की बात यह है कि यह हड़ताल 1 दिन की थी। कल से झाड़ू भी लगेगी और कचरा वाला भी आ जाएगा। 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !