मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 37 हजार हो गई है: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह- NEWS TODAY

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय पहले 2003-04 में ₹13 हजार थी। अब यह बढ़ एक लाख ₹37 हजार हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन में 5G मोबाइल सेवा का शुभारंभ कर रहे थे। 

मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे अधिक: मुख्यमंत्री ने बताया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, मध्यप्रदेश की विकास दर देश में सबसे अधिक 19.76% है। प्रदेश के पास एक नहीं अनेक उपलब्धियां हैं। देश की जीएसडीपी में हमारा योगदान पहले 3.6% था आज 4.6% है। 

ओंकारेश्वर का पहला चरण अगस्त 2023 में पूरा हो जाएगा: शिवराज सिंह

इससे पहले चारधाम मंदिर उज्जैन में आयोजित विराट संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ओंकारेश्वर में यह दिव्य और अद्भुत निर्माण कार्य परमपूज्य गुरुदेव आदिगुरु शंकाराचार्य और श्री महाकाल महाराज कर रहे हैं। वहां निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि जुलाई-अगस्त 2023 तक प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!