MP NEWS- भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में धक्का-मुक्की, केसी वेणुगोपाल घायल, घुटने और कंधे में चोट

मध्य प्रदेश।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक बार फिर अनुशासनहीनता दिखाई दी। इंदौर में भी धक्का-मुक्की में कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल घायल हो गए। उनके कंधे और घुटने में चोट आई है। इससे पहले मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी धक्का-मुक्की का शिकार हो चुके हैं। 

अनुशासनहीनता मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहचान

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की एक पहचान गुटबाजी और दूसरी अनुशासनहीनता भी है। कार्यक्रम छोटा हो या बड़ा, अनुशासनहीनता के दर्शन जरूर होते हैं। भारत जोड़ो यात्रा की बात करें तो मध्य प्रदेश में प्रारंभ होते ही अनुशासनहीनता शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इसके बारे में भली-भांति जानकारी थी इसलिए उन्होंने यात्रा के पहले अनुशासन बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया था। इसके बावजूद पहले वह स्वयं और अब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव धक्का-मुक्की का शिकार हुए। सोशल मीडिया पर कुछ आम नागरिकों की शिकायतें भी सामने आई है। 

केसी वेणुगोपाल 29 को राजस्थान पहुंचेंगे या नहीं

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को दिनांक 29 नवंबर 2022 को राजस्थान पहुंचना है। राजस्थान में एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने वाली है। खबर आ रही है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के आंतरिक झगड़े खुलकर सामने आएंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!