मध्य प्रदेश से प्रारंभ हुआ था पृथ्वी पर स्त्री की स्वतंत्रता का अभियान- GK in Hindi

मध्य प्रदेश में स्थित है प्राचीन महाजनपद चेदी की राजधानी

प्राचीन काल में भारतवर्ष कुल 16 महाजनपदों में विभाजित था। इनमें से चेदि या चेति महाजनपद की राजधानी मध्य प्रदेश में स्थित है। शुक्तिमती नदी के पास स्थित इस ऐतिहासिक महाजनपद में बुंदेलखंड और जबलपुर का उत्तरी भाग शामिल था। बौद्ध ग्रंथों में इसका उल्लेख है। इस ऐतिहासिक महाजनपद की राजधानी चंदेरी वर्तमान में मध्यप्रदेश में स्थित है और एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

मध्य प्रदेश से प्रारंभ हुआ पृथ्वी पर स्त्री की स्वतंत्रता का अभियान

शास्त्रों के अनुसार चेति महाजनपद का सबसे पहला प्रसिद्ध राजा शिशुपाल हुआ। जो रुक्मणी से विवाह करने जा रहा था और भगवान श्री कृष्ण ने रुक्मणी का हरण कर लिया था। बाद में भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन की सभा में शिशुपाल का वध कर दिया था। रुक्मणी हरण का प्रसंग जिस धरती पर हुआ था। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश की सीमा में आती है। यानी मध्यप्रदेश की सीमा में पृथ्वी का वह हिस्सा आता है जहां पहली बार स्त्री की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण ने एक अभियान का प्रारंभ किया।

महाभारत में लिखा है कि देवताओं के राजा इंद्र के आग्रह पर उपरिचर राजा वसु ने रमणीय चेदि देश का राज्य स्वीकार किया था। बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह गर्व का विषय हो सकता है कि एक समय नर्मदा नदी का उद्गम उनकी महाजनपद के क्षेत्र में आता था। कर्पूरमंजरी में लिखा है कि नदियों में नर्मदा, राजाओं में रणविग्रह और कवियों में सुरानन्द चेदिमंडल के भूषण हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!