DELHI NEWS- अनिश्चितकाल तक प्राइमरी स्कूल बंद, पर्यटक एवं यात्री ध्यान दें

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
भारत की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण जानलेवा हो गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को अनिश्चितकाल तक बंद करने की घोषणा कर दी है। कहा है कि जब तक प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं होगा तब तक नियमित कक्षाओं का संचालन भी नहीं होगा। 

भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग इस मौके का फायदा उठा रहे हैं क्योंकि दिल्ली के अलावा पंजाब राज्य में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। अरविंद केजरीवाल लगातार दावा करते रहे हैं कि पंजाब में पराली जलाए जाने के कारण दिल्ली में प्रदूषण फैलता है। अब जबकि पंजाब में उनकी अपनी सरकार है तो लोग सवाल कर रहे हैं कि वह पराली जलाने पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा देते। पराली वाली मशीनों को पंजाब में इनस्टॉल क्यों नहीं किया गया। 

दिल्ली जाने वाले पर्यटक यात्री ध्यान दें 

जो लोग भारत के विभिन्न इलाकों से पर्यटन के लिए दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, उनके लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है। एयर क्वालिटी इंडेक्स पर दिल्ली की हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम हो गई है और जहरीली गैसों की मात्रा खतरनाक स्थिति तक पहुंच गई है। आज की स्थिति में दिल्ली की हवा बच्चे और बुजुर्गों के लिए जानलेवा है। जबकि अन्य इंसानों के लिए हानिकारक।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!