BHOPAL NEWS- भाजपा विधायक ने नगर निगम की पोल खोली, नाली में 1 फुट से ज्यादा कीचड़ मिला

भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने आज नगर निगम के सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। संत नगर के प्रमुख नाली में 1 फुट से ज्यादा कीचड़ मिला। उन्होंने खुद फावड़े से कीचड़ निकालकर दिखाया। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम ना केवल साफ सफाई का दावा करता है बल्कि इसके लिए आम नागरिकों से एक्स्ट्रा टैक्स भी वसूला जाता है। कुछ दिनों पहले तक बहाना था कि नगर निगम में जनप्रतिनिधि नहीं है इसलिए कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं परंतु अब तो नगर निगम के चुनाव भी हो चुके हैं। इसके बावजूद शहर की स्थिति नहीं सुधर रही है। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़कों पर गंदगी को लेकर नाराज हुए थे। 

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा आज संत नगर पहुंचे और उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम का अमला और कुछ स्थानीय नागरिक भी थे जिन्होंने उन्हें गंदगी देखने के लिए बुलाया था। भाजपा विधायक ने स्वयं देखा कि संत नगर की प्रमुख नालियों में कीचड़ जमा हो गया है। एक नाली में से उन्होंने खुद कीचड़ निकाल कर दिखाया। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!