बड़ी खबर: कक्षा 7 का यशवर्धन सिंह पास होकर सीधे कक्षा 9 में, आइक्यू लेवल 129- Education News

नई दिल्ली।
 यह भारत के उन लोगों के लिए बड़ी खबर है जो एजुकेशन, इनोवेशन और प्रोग्रेस में बिलीव करते हैं। कक्षा 7 में पढ़ने वाले यशवर्धन सिंह का आईक्यू टेस्ट लिया गया। पाया गया कि इस बच्चे की बुद्धि सामान्य बच्चों से ज्यादा तेज चलती है। निर्धारित किया गया कि इसे कक्षा 9 में पढ़ाना चाहिए। यह समाचार किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल मिलने से कम नहीं है। 

11 साल का बालक यशवर्धन सिंह, उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रहते हैं। 2 महीने पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मनोविज्ञान केंद्र में उसका आइक्यू टेस्ट किया गया। इसमें यशवर्धन सिंह का आईक्यू 129 पाया गया। यह असाधारण परिणाम है। 11 साल की उम्र के बच्चों का आई क्यू 90 से 110 के बीच होना चाहिए। यशवर्धन सिंह का आइक्यू अपनी उम्र के बच्चों से कहीं ज्यादा है। इसके बाद बोर्ड ने फैसला लिया कि उसे कक्षा 9 में एडमिशन दिया जाएगा। 

UPSC के उम्मीदवारों को ट्यूशन पढ़ाता है 11 साल का यशवर्धन सिंह

यशवर्धन सिंह का एक यूट्यूब चैनल भी है। इस चैनल में वह अपने शार्ट वीडियो बनाकर, अपने डांस या अपने चुटकुले अपलोड नहीं करता बल्कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली सिविल सेवा की परीक्षा के उम्मीदवारों को ट्यूशन पढ़ाता है। आईएएस की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवार 11 साल के बच्चे से पढ़ना पसंद करते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !