MPSEB Group 2 Sub Group 3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 रूल बुक जारी

भोपाल
। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से समूह 2 उपसमूह 3 स्वच्छता निरीक्षक केमिस्ट एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022(Group 2(SubGroup-3) Swachhta nirikshak,chemist and other equivalent direct and backlog post Combined Recruitment Test 2022  की रूल बुक जारी कर दी गई है।

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि- 21 नवंबर 2022 
आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि -5 दिसंबर 2022 
आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि- 21 नवंबर 2022 
आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि- 10 दिसंबर 2022
परीक्षा  दिनांक एवं दिन- 10 फरवरी 2023 से प्रारंभ

आयु सीमा 
न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्ष 
अधिकतम आयु सीमा- 40 वर्ष 
अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़े वर्गों, विभागों/ निगमों /मंडलों /आयोग /स्वायत्तशासी/ निकायों /होमगार्ड में कार्यरत शासकीय सेवकों तथा महिला अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा 45 वर्ष होगी. अधिकतम आयु सीमा के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी संशोधन लागू समझे जाएंगे।
आयु सीमा की गणना भर्ती के चालू वर्ष की 1 जनवरी की स्थिति में की जाएगी।

विज्ञापन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे-विभाग वार, रिक्त पदों का विवरण, परीक्षा का पाठ्यक्रम आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !