MP NEWS- CAF जवान ने CG में खुद को गोली मारी, भिंड का रहने वाला था

भिंड।
मध्य प्रदेश के एक युवक ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जवान सुनील बुधवार की रात कैंप के बैरक में था। रात करीब 11 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद के सिर पर गोली मार ली, और आत्महत्या कर लिया। उस समय इसके पास में कोई और मौजूद नहीं था। कैंप के अन्य जवानों ने इस मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी है। CAF जवान सुनील कुमार मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। जो बीजापुर के 15वीं बटालियन में तैनात था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, रात में ही जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां गुरुवार की सुबह पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। इधर, इस मामले में अफसरों का कहना है कि, जवान ने सुसाइड क्यों किया है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सुसाइड करने का कारण स्पष्ट होगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !