INDORE निगम कर्मचारियों को 1 महीने की सैलरी एडवांस मिलेगी, घोषणा

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की है। भार्गव की इस घोषणा से जहां एक ओर निगम कर्मचारियों में खुशी की लहर है।  

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को निगम कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया। भार्गव ने निगम के सभी कर्मचारियों को दीवाली त्योहार के मद्देनजर एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है। वहीं दूसरी तरफ कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस में देने का असर बाजार पर भी दिखने की पूरी संभावना है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस आदि देने की तैयारी कर रही है। 

प्रदेश सरकार तो अपने कर्मचारियों अधिकारियों के महंगाई भत्तों में करीब 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की तैयारी कर रही है। इसी बीच इंदौर नगर निगम ने भी अपने कर्मचारियों अधिकारियों को दीवाली का खास तोहफा दिया है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!